Dindori Accident News: CM मोहन यादव ने जताया दु:ख, मृतकों के परिजन को 4.50 लाख रुपये का दिया संबल

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Dindori Accident News: CM मोहन यादव ने जताया दु:ख, मृतकों के परिजन को 4.50 लाख रुपये का दिया संबल

Dindori Accident News: डिंडोरी जिले के गाड़ासरई थाना अंतर्गत किकरा तालाब के पास हुए भीषण सड़क हादसे में CM मोहन यादव ने दु:ख जताया और मृतकों के परिजन को 4.50 लाख रुपये का संबल दिया। CM मोहन यादव ने ट्वीट कर कहा कि डिंडौरी जिले में NH-45 पर ग्राम किकरा तालाब के समीप हुई सड़क दुर्घटना में ग्रामीणों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों को ₹4.50-₹4.50 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

अन्य योजनाओं के माध्यम से भी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/why-is-the-list-of-mp-nigam-mandal-stuck-the-biggest-reason-revealed/

बता दें कि शनिवार की देर रात अमरकंटक-जबलपुर नेशनल हाईवे पर काल बनकर आए एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन (MP 19 G 9351) ने पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांचों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक ही परिवार के लोग शामिल होने से गांवों में मातम का माहौल है।

​​मिली जानकारी के अनुसार, परसवाह गांव के रहने वाले लोग लियारी गांव में आयोजित एक 'चौक' (पारिवारिक) कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। वे सभी पिकअप वाहन (MP 65 ZD 1118) में सवार थे। देर रात करीब 12 बजे जैसे ही वे किकरा तालाब के पास पहुंचे, पिकअप का टायर अचानक पंक्चर हो गया। ड्राइवर ने गाड़ी सड़क किनारे रोकी और टायर बदलना शुरू किया। गाड़ी में सवार अन्य लोग भी नीचे उतरकर सड़क किनारे सुरक्षित खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

​इसी बीच, अमरकंटक की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन ने सड़क किनारे खड़े इन लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। रौंदने के बाद कैप्सूल चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सड़क किनारे बनी एक मढ़िया, बिजली के पोल और यात्री प्रतीक्षालय को क्षतिग्रस्त करते हुए लगभग 300 मीटर दूर जाकर रुका। इस भीषण हादसे में दो लोग सड़क से करीब 10 फीट दूर जा गिरे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/modi-government-gave-a-big-responsibility-to-shivraj-singh-appointed-him/

​हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे, जो अलग-अलग गांवों के निवासी थे
​राजकरण वनवासी (35), पिता द्वारका वनवासी (निवासी परसवाह)
​बिहारी (50), पिता पवर सिंह (निवासी बरबे)
​बिहारी का पुत्र (32)
​पवन मरावी (35), पिता जयराम (निवासी परसवाह)
​बिसाहू धुर्वे (58), पिता मंगलू धुर्वे (निवासी झिरी)

​इस दुर्घटना में अजय (20), पिता कन्हैया, गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार गाड़ासरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और एसपी ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राहत कार्यों के निर्देश दिए:
​ मृतक के परिजनों को रेड क्रॉस सहायता से तत्काल 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। प्रत्येक मृतक के परिवार को संबल योजना के तहत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन द्वारा मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

​गाड़ासरई पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश व मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना से परसवाह, बरबे और झिरी गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

https://twitter.com/i/status/2043310407465701830
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Dindori Accident News: CM मोहन यादव ने जताया दु:ख, मृतकों के परिजन को 4.50 लाख रुपये का दिया संबल | Khabar Digital | Khabar Digital