डिंडौरी: गल्ला गोदाम में बनेगी अत्याधुनिक चौपाटी, अवंती बाई चौक होगा अतिक्रमण मुक्त

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी: गल्ला गोदाम में बनेगी अत्याधुनिक चौपाटी, अवंती बाई चौक होगा अतिक्रमण मुक्त

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​डिंडौरी, जिला मुख्यालय की तस्वीर बदलने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने गल्ला गोदाम परिसर में 'चौपाटी' बनाने और अवंती बाई चौक के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला कलेक्टर अनजू पवन भदौरिया ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

MP BJP: MP में बड़ा सियासी उलटफेर, 25 दिग्गजों ने पहनी भाजपा की टोपी
​
चौपाटी निर्माण और सौंदर्यीकरण पर जोर

​जिला प्रशासन की इस योजना के तहत गल्ला गोदाम परिसर को एक व्यवस्थित चौपाटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए रविवार को कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर विभागीय अमले के साथ स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही, गोदाम परिसर के चारों ओर तार की फेंसिंग और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की योजना भी बनाई गई है, ताकि स्थानीय निवासियों और छोटे दुकानदारों के लिए एक सुरक्षित व व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके।

MP Bjp : मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

​शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित अवंती बाई चौक पर लंबे समय से यातायात का भारी दबाव था, जिसका मुख्य कारण सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगे ठेले और अतिक्रमण थे। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नाले के किनारे स्थित अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है। एसडीएम रामबाबू देवांगन और सीएमओ अमित तिवारी की उपस्थिति में जेसीबी के जरिए अवैध निर्माण तोड़े गए। इससे न केवल सड़क चौड़ी होगी, बल्कि आम नागरिकों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

​एक तरफ जहां प्रशासन विकास कार्यों की गति तेज कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद की कार्यशैली पर सवालिया निशान भी लग रहे हैं। शहर की सब्जी मंडी और पास स्थित मस्जिद के महज 50 फिट की दूरी पर खुलेआम मांस, मछली और अंडे की बिक्री जारी है।

बिजली के खंभे में आई चिंगारी, खेत में लगी आग, मची अफरा तफरी - Khabar Digital

​गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा खुलेआम मांस-मछली की बिक्री पर सख्त निर्देश दिए गए हैं, बावजूद इसके अधिकारियों की मौजूदगी में इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस दोहरी नीति पर नाराजगी जाहिर करते हुए मांग की है कि जिस प्रकार अतिक्रमण हटाया जा रहा है, उसी प्रकार खुलेआम मांस बिक्री पर भी तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए।

​फिलहाल, प्रशासन का पूरा ध्यान शहर को व्यवस्थित करने पर है, लेकिन स्थानीय जनमानस खुलेआम हो रही मांस बिक्री को लेकर प्रशासन के अगले कदम पर पैनी नजर बनाए हुए है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

डिंडौरी: गल्ला गोदाम में बनेगी अत्याधुनिक चौपाटी, अवंती बाई चौक होगा अतिक्रमण मुक्त | Khabar Digital | Khabar Digital