Indore News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया ने लगाए ‘पाकिस्तान महाराज की जय’ के नारे… मामला दर्ज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Indore News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया ने लगाए ‘पाकिस्तान महाराज की जय’ के नारे… मामला दर्ज

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के नामी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कॉमेडी वीडियो क्रिएटर धर्मेंद्र बिलोटिया पर मामला दर्ज किया गया है, वो एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं, उन्होंने अपने एक वीडियो में ‘पाकिस्तान महाराज की जय’ कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, और लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

व्यंग्यात्मक वीडियो डालते हैं धर्मेंद्र बिलोटिया
बता दें कि धर्मेंद्र बिलोटिया पहले भी विवादों में रह चुके हैं, उन्होंने विदेश जाकर भारत की सड़कों पर तंज कसते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था, उनके खिलाफ कई प्रदर्शन भी हुए थे, हालांकि बाद में यह मामला शांत हो गया, लेकिन अबकी बार बनाए वीडियो में वो पटाखे छुड़ाते हुए, ‘पाकिस्तान महाराज की जय’ का नारा बुलंद करते नजर आए हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ एक बार फिर लोगों में रोष दिखाई दे रहा है।

देश विरोधी नारा लगाने का आरोप
एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मैदान में हाथ तक नहीं मिला रही है, ऐसे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया ने पाकिस्तान की जय बोलते वीडियो बनाकर एक बार फिर आग में घी डालने का काम किया है। इस बार वीडियो में इस्तेमाल किया गया नारा कई लोगों को आपत्तिजनक और देश-विरोधी लगा, जिसके चलते कुछ संगठनों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। जिसे देश विरोधी माना जा रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/hemant-katare-resigns-as-deputy-leader-of-opposition-mp-assembly/

अन्नपूर्णा थाने में दर्ज हुआ मामला
अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जिसके बारे में आवेदन प्राप्त होने के बाद प्रारंभिक जांच के तहत वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। साथ ही इरादे की भी पड़ताल हो रही है, क्योंकि पिछली बार विवादों वाले वीडियो को भी उन्होंने दुबई में यानी विदेशी धरती पर बनाया था। जिसमें आगामी समय में कार्रवाई तय की जाएगी।

ये निकला निष्कर्ष
सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में तमाम तरह के विवादित और अमर्यादित प्रपंच करने वालों पर लगाम लगाने की सख्त जरुरत है, क्योंकि इसके जरिए आम जनता की भावनाएं तो आहत हो ही रही है, इससे समाज की नई पीढ़ी पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि फूहड़ और गलत रास्तों के जरिए प्रसिद्धि पाना एक गलत जरिया समाज में पैदा हो जाएगा, जोकि किसी भी तरह से सही नहीं है, और तो और यह बड़ा ही घातक है।

https://www.youtube.com/watch?v=i5qTzbkmolA
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Indore News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया ने लगाए ‘पाकिस्तान महाराज की जय’ के नारे… मामला दर्ज | Khabar Digital | Khabar Digital