बुंदेलखंड की समृद्धि के लिए सहकारिता क्षेत्र का विकास महत्वपूर्ण : डॉ प्रवीण

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बुंदेलखंड की समृद्धि के लिए सहकारिता क्षेत्र का विकास महत्वपूर्ण : डॉ प्रवीण

बीना (सागर) : नगर पालिका परिषद बीना में आज बुंदेलखंड महापरिषद के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के माननीय निदेशक डॉ प्रवीण सिंह जादौन का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने बड़े हर्ष और उत्साह के साथ डॉ जादौन का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पालिका परिषद की ओर से अध्यक्ष महोदय द्वारा डॉ जादौन  को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद माननीय निदेशक ने  बुंदेलखंड क्षेत्र और सहकारिता क्षेत्र के विकास पर विस्तार से चर्चा की। डॉ जादौन ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र को विकास की दिशा में नए अवसर प्रदान करना बुंदेलखंड महापरिषद की प्राथमिकता है। उनके अनुसार, बुंदेलखंड की समृद्धि में सहकारिता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विभिन्न सहकारी संस्थाओं और किसानों के साथ मिलकर इस क्षेत्र की कृषि और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ जादौन ने सहकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि सहकारी क्षेत्र समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे सहकारी आंदोलन को सक्रिय रूप से समर्थन दें और इसमें भाग लें। उन्होंने खासतौर पर महिला और युवा उद्यमियों को प्रेरित किया कि वे सहकारी संस्थाओं से जुड़कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें। साथ ही, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की कमी को दूर करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय निकायों और सहकारी संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन  के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र मे गठित स्वयं सहायता समूहों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए योजनाओं की जानकारी दी। 

कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र बोहरे ने उत्तर प्रदेश शासन के निदेशक का  स्वागत भाषण किया सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त नगर पालिका बीना  के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राम प्रकाश ने किया इसके बाद शनि मंदिर  के पास शहीद भगत सिंह पार्क में डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने नगर पलिका अध्यक्ष लता सवकार एवं पार्षदों के साथ पौधारोपण किया। 

उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से औद्योगिक विकास संघ के उपाध्यक्ष  अखंड प्रताप चंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया भारतीय जनता पार्टी सागर के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, पार्षद  सभापति जितेंद्र बोहरे, हरिओम चौब्बे, संजय सिंह, विजय लखेरा, गौरीशंकर राय, प्रहलाद यादव, नवीन साहू, अशोक राय, विकास राजपूत, शुभम तिवारी, बीडी रजक एवं नगर पालिका परिषद बीना के सभी पार्षद गण  अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी