MP News: बीजेपी ने नगर पालिका अध्यक्ष और पति को 6 साल के लिए किया निष्कासित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP News: बीजेपी ने नगर पालिका अध्यक्ष और पति को 6 साल के लिए किया निष्कासित

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सागर की देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन को भारतीय जनता पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। रविवार को जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने निष्कासन आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव 2023 में आप और आपके पति द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया का खुला विरोध किया गया। जिसका जवाब सही नहीं दिया गया जो कि प्रमाणित करता है कि आरोप सत्य है और आपने जो प्रचार कांग्रेस का किया है उसका प्रमाण फोटो सहित संगठन के पास है।

समिति की जांच के बाद कार्रवाई
आपके द्वारा अपने निर्वाचन के बाद पीआईसी का गठन किया गया। जिसमें बार-बार कांग्रेस पार्षद त्रिवेंद्र जाट को लिया गया। भाजपा के 13 पार्षद होने के बाद भी कांग्रेस पार्षद को पीआईसी में शामिल किया जाना आपकी अनुशासनहीनता है। इससे प्रतीत होता है कि आपने संगठन को गुमराह करने का प्रयास किया है और आपने झूठ बोला है कि त्रिवेंद्र जाट ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक हर्ष यादव के साथ पार्षद त्रिवेंद्र जाट धरना प्रदर्शन से लेकर भाजपा के विरोध में हर समय काम करते हैं जो कि सोशल मीडिया अकाउंट व समाचार पत्रों में दी गई फोटो समेत अन्य जानकारी से प्रमाण के रूप में संगठन के पास है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/alirajpur-jobat-sdm-action-blos-patwari-notice-election-negligence/

6 वर्ष के लिए पार्टी से किया निष्कासित
इसके साथ ही आदेश में लिखा गया है कि प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े के स्वागत में प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक और जिला अध्यक्ष की फोटो फ्लेक्स में नहीं लगाई गई जो आपकी निरकुंश कार्य प्रणाली को प्रदर्शित करती है। अतः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन और अलकेश जैन को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP News: बीजेपी ने नगर पालिका अध्यक्ष और पति को 6 साल के लिए किया निष्कासित | Khabar Digital | Khabar Digital