कैमोर में हत्याकांड से मचा हड़कंप — पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलू रजक की सरेआम गोली मारकर हत्या

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कैमोर में हत्याकांड से मचा हड़कंप — पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलू रजक की सरेआम गोली मारकर हत्या

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/(कटनी) - सूत्रों के अनुसार कैमोर नगर सोमवार सुबह गोलियों की आवाज से गूंज उठा, जब बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के सामने दो बाइक सवार युवकों ने नीलू उर्फ़ नीलेश रजक पर नजदीक से फायरिंग कर दी।गोली लगते ही नीलू रजक सड़क पर गिर पड़ा, जबकि हमलावर बाइक से फरार हो गए। इस घटना से पूरे नगर में सनसनी फैल गई।घटना का CCTV फुटेज अब सामने आया है, जिसमें दो युवक बाइक से आते, नजदीक से गोली चलाते और फिर तेज़ रफ़्तार में भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, गोली लगते ही नीलू रजक सड़क पर गिरते हुए नजर आते हैं। फुटेज वायरल होते ही पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था। गोली सीधे सीने में लगी, जो पसलियों को चीरते हुए आर-पार हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल नीलू को तत्काल विजयाराघवगढ़ शासकीय चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूत्रों के मुताबिक, मृतक नीलू रजक का कुछ महीने पहले एक युवक से विवाद हुआ था, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह वारदात उसी विवाद से जुड़ी है या किसी अन्य रंजिश का नतीजा है।घटना की सूचना मिलते ही कैमोर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मृतक नीलू रजक बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख रह चुके हैं। उनकी मौत की खबर फैलते ही नगर में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कैमोर में हत्याकांड से मचा हड़कंप — पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलू रजक की सरेआम गोली मारकर हत्या | Khabar Digital | Khabar Digital