Datia By-Election: दतिया उपचुनाव, कांग्रेस से राजेन्द्र भारती की पत्नी होंगी उम्मीदवार!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Datia By-Election: दतिया उपचुनाव, कांग्रेस से राजेन्द्र भारती की पत्नी होंगी उम्मीदवार!

Datia By-Election: मध्य प्रदेश की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस अब तक अपना उम्मीदवार फाइनल नहीं कर पाई है। 30 जुलाई को होने वाली वोटिंग से पहले कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर भारी असमंजस की स्थिति है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस का कोई भी बड़ा चेहरा खुलकर सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

क्यों हो रहा है दतिया में उपचुनाव?

यह उपचुनाव कांग्रेस के निवर्तमान विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी रद्द होने के कारण हो रहा है। राजेंद्र भारती को बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा सदस्यता गंवानी पड़ी थी। स्थानीय लोगों और सियासी जानकारों का मानना है कि भारती के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में विकास की रफ्तार पूरी तरह थम गई थी, जिससे जनता में भी नाराजगी देखी जा रही थी।

नरोत्तम के एक्टिव से कांग्रेस की बड़ी धड़कनें

भले ही साल 2023 के नियमित विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने दतिया की जनता से अपना संपर्क कभी नहीं तोड़ा। हार के बाद भी नरोत्तम मिश्रा लगातार क्षेत्र में डटे रहे और जनता के सुख-दुख में शामिल होते रहे। दतिया को नरोत्तम मिश्रा का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां उन्होंने अपने मंत्रित्व काल में विकास के कई बड़े काम करवाए थे। इस उपचुनाव को भाजपा और खुद नरोत्तम मिश्रा अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं। सत्ताधारी दल का मजबूत संगठन इस सीट को हर हाल में वापस झटकना चाहता है।

टिकट की रेस में शोभा भारती!

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की तरफ से अवधेश नायक और घनश्याम सिंह जैसे नाम दावेदारों की सूची में शामिल तो हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार होने और सामने नरोत्तम मिश्रा जैसे माहिर रणनीतिकार की मौजूदगी को देखते हुए कोई भी सीधे चुनावी दंगल में कूदने को तैयार नहीं दिख रहा है।

कांग्रेस के संभावित चेहरे

शोभा भारती : शोभा भारती राजेन्द्र भारती की पत्नी है। सहानुभूति कार्ड के तहत कांग्रेस इन्हें मैदान में उतार सकती है ताकि पूर्व विधायक के परिवार के प्रति जनता की संवेदनाएं बटोरी जा सकें।

अवधेश नायक : अवधेश नायक का नाम भी चर्चा में है, लेकिन जमीनी चुनौतियों को देखते हुए खुलकर सामने आने से हिचक रहे हैं।

घनश्याम सिंह : वरिष्ठ नेता होने के बावजूद इस कठिन त्रिकोणीय और सत्ता विरोधी मुकाबले में फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।

सियासी मायने

यदि कांग्रेस किसी अन्य चेहरे पर दांव नहीं लगा पाती है, तो पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती को प्रत्याशी बनाना पार्टी की अंतिम मजबूरी बन सकता है। अब देखना यह होगा कि नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक पहले कांग्रेस इस चक्रव्यूह को भेदने के लिए किस नाम पर मुहर लगाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

10 minutes ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

39 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

Datia By-Election: दतिया उपचुनाव, कांग्रेस से राजेन्द्र भारती की पत्नी होंगी उम्मीदवार! | Khabar Digital | Khabar Digital