दतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप, CM मोहन यादव ने आशुतोष के समर्थन में मांगा समर्थन

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

दतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप, CM मोहन यादव ने आशुतोष के समर्थन में मांगा समर्थन

भोपाल/दतिया। दतिया उपचुनाव 2026: में भले ही आशुतोष तिवारी प्रत्याशी हैं, लेकिन चुनाव प्रचार के दौर में हम सभी प्रत्याशी हैं। यहां लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कांग्रेस 5 पीढ़ियों में केवल एक ही परिवार में सिमट गई। कभी किसी को मौका नहीं दिया। दतिया में भी कांग्रेस प्रत्याशी की यही हालत है। कांग्रेसियों ने दतिया के विकास के रथ का पहिया जाम कर दिया। यह बातें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया उपचुनाव में कुशवाह समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

गरजते हुए अंदाज में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है तो दतिया भी आगे बढ़ना चाहिए। कांग्रेस के शासनकाल में दतिया में डकैतों का राज चलता था। हमारी सरकार गुंडागर्दी और किसी भी तरह की हिंसा को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। मध्यप्रदेश लाल सलाम को आखिरी सलाम कर चुका है। भारतीय जनता पार्टी व्यापार-व्यवसाय के लिए भय मुक्त वातावरण देती है। सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ हम दतिया को आगे बढ़ाएंगे। आगामी डेढ़ माह में दतिया को साढ़े 11 हजार करोड़ से अधिक लागत के कारखाने की सौगात मिलेगी। कार्यक्रम के बाद दतिया में उन्होंने विशाल रोड़ शो भी किया और भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

कांग्रेसी भगवान श्रीराम के न हो सके

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के काल से भगवान लव-कुश और कुशवाहा समाज का योगदान अतुलनीय रहा है। कांग्रेसी भगवान श्रीराम के नहीं हो सके, ये किसी काम के नहीं। कांग्रेसियों ने सुप्रीम कोर्ट तक में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कभी अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने नहीं गए। भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसने कुशवाहा समाज को कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक बनाकर सम्मानित किया।

दतिया में तो कुशवाहा समाज से जिलाध्यक्ष और पार्षद भी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने ही हरियाणा और बिहार में कुशवाहा समाज से मुख्यमंत्री तक बनाए हैं। उत्तर प्रदेश में एक डिप्टी सीएम भी कुशवाहा समाज के आते हैं। इस बार दतिया उपचुनाव में जीत का पूरा श्रेय सांसद भारत सिंह कुशवाहा और जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा को जाएगा। कांग्रेस ने कभी कुशवाहा समाज के लोगों को राजनीति में कोई पद नहीं दिया और आगे नहीं आने दिया।

यह केवल भाजपा में ही संभव है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक गरीब परिवार का बेटा नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री बनता है। नितिन नवीन जैसे युवा के हाथों में पार्टी की कमान सौंप दी जाती है। यह केवल भाजपा में ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। आज ही राज्य सरकार ने प्रदेश के 82 लाख 70 हजार से अधिक किसानों को 4 हजार रुपए सम्मान निधि अंतरित की है।

सरकार की इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के कुशवाहा किसान भाइयों को भी मिल रहा है। हमारी सरकार सच्चा वादा पक्का काम के संकल्प के साथ काम करती है। लाड़ली बहनों को भी राशि लगातार हर महीने भेजी जा रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश का बजट बढ़ाया है। किसानों को बिजली, पानी सभी क्षेत्रों में विकास के मामले में हमारी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। ग्वालियर क्षेत्र बहुत जल्द टेलीकॉम सेक्टर का बड़ा हब बनने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा "सबका साथ, सबका विकास" के संकल्प के साथ दतिया को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी ।

दतिया उपचुनाव में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला

  • बोले- "आशुतोष तिवारी ही नहीं, हम सभी प्रत्याशी हैं"
  • कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप
  • "दतिया के विकास का पहिया कांग्रेस ने जाम किया"
  • कुशवाह समाज सम्मेलन से भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी संदेश
  • जल्द ही दतिया को मिलेगी साढ़े 11 हजार करोड़ से अधिक लागत के कारखाने की सौगात
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दतिया में विशाल कुशवाहा समाज सम्मेलन को किया संबोधित
  • भाजपा प्रत्याशी आशुतोष के समर्थन में जनता से मांगा समर्थन
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी