Damoh News : करने गए थे सूखे नशे पर कार्रवाई… बीच बाजार में बिकती मिली अवैध शराब

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Damoh News : करने गए थे सूखे नशे पर कार्रवाई… बीच बाजार में बिकती मिली अवैध शराब

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ शहर में सूखे नशे के सेवन में उपयोग आने वाले रोलिंग पेपर के अवशेष मिलने के बाद शहर में नशे के बढ़ते कारोबार की स्थिति सामने आई थी। युवा पीढ़ी को नशे के बढ़ते हालातों की आशंका के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले में सख्ती दिखाई और कलेक्टर सुधीर कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन पर पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में जो हालात सामने आए वो चौंकाने वाले है, गली ठेलों पर जहां खुलकर रोलिंग पेपर बेचे जा रहे थे, वहीं बीच शहर में अवैध शराब भी रखकर बेची जा रही थी।

विशेष टीम ने संभाली कमान
खबरों के सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की गई। एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में, नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर राघवेंद्र कुर्मी, खाद्य विभाग से राकेश अहिरवार सहित अमला सड़को पर औचक निरीक्षण और छापामार कार्यवाही के लिए निकला। इस दौरान अलग अलग मार्गो पर स्थित संदिग्ध दुकानों का निरीक्षण टीम द्वारा शुरू किया गया।

दुकानों पर मिली रोलिंग पेपर की खेप
अचानक हुई इस जांच में संदेहास्पद और अवैध पदार्थों के विक्रय में लिप्त दुकानदारों को संभलने का मौका नहीं मिला, और संदेहास्पद दुकानों पर बड़ी मात्रा में रखे अलग अलग कम्पनियों के रोलिंग पेपर, अमानक सिगरेट जैसी सामग्री मिलती गई। इस दौरान टीम ने अमानक पदार्थों को जब्त करते हुए दुकानदारों से इनके क्रय विक्रय से जुड़ी जानकारियां लेते हुए मौके पर ही जुर्माने की कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों को पुनः इसका विक्रय न करने की भी चेतावनी दी गई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/damoh-drug-abuse-youth-dry-drugs-wrapper-issue/

किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब
अभियान के तहत कार्रवाई के लिए निकली टीम को यह अंदाजा भी नहीं होगा की रोलिंग पेपर की जांच के दौरान उन्हें बीच शहर में अब शराब बिकती हुई भी मिल जाएगी। दरअसल जब जांच कार्रवाई कर रही टीम किल्लाई नाका क्षेत्र स्थित एक किराने की दुकान पर पहुंची तो वहां पर रोलिंग पेपर के साथ अवैध रूप से देशी शराब पाई गई, जिसे किराना दुकान से चोरी छिपे बेचा जा रहा था। किराना दुकान पर देशी प्लेन और मसाला शराब की बोतलें रखी हुई थी। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त करते हुए किराना संचालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन आगे भी इस तरह की कार्रवाई किए जाने की बात कह रहा है ताकि जिले में युवा पीढ़ी के बीच में फैल रहे इस सूखे नशे पर सख्ती से लगाम लगाई जा सके।

इनका कहना है
ये एक गंभीर मामला है, इसपर लगाम लगाने के हर प्रयास किए जाएंगे।
सुधीर कोचर, कलेक्टर

इस तरह के पदार्थ बेचे जाने की जानकारी मिली थी,जिसपर कार्यवाही की जा रही है।
सुजीत भदौरिया, एएसपी

अमानक और नियमाविरुद्ध तरीके से तम्बाकू सहित अन्य उत्पाद बेचे जा रहे थे, जिसपर कार्रवाई की गई है।
राघवेंद्र कुर्मी, मेडिकल ऑफिसर

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी