दमोह में विशाल हिन्दू सम्मेलन, महिलाओं को वीरांगनाओं के पदचिह्न पर चलने का संदेश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दमोह में विशाल हिन्दू सम्मेलन, महिलाओं को वीरांगनाओं के पदचिह्न पर चलने का संदेश

दमोह/ वैभव नायक/ खबर डिजिटल/ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से हुई। मंच पर समाज और वर्ग के प्रमुख अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य, नाटिका और कविताओं की प्रस्तुति दी। समापन भारत माता की आरती और सहभोज के साथ हुआ।

प्रमुख वक्ता साध्वी सरस्वती देवी ने महिलाओं से कहा कि वे परिवार प्रबोधन और धर्म संरक्षण में आगे आएँ। उन्होंने आग्रह किया कि हिन्दू महिलाओं को अपने हाथों में शस्त्र लेकर शत्रुओं को दिखाना चाहिए कि वे किन वीरांगनाओं की वंशज हैं। उन्होंने माता-पिता से बच्चों को मोबाइल और अश्लील सामग्री से दूर रखने, संस्कार और धार्मिक ज्ञान देने की अपील की।

राष्ट्रीय सेविका समिति की शैलजा दीदी ने कहा कि हिंदू समाज में रिश्तों और संस्कृति की कमी से वृद्धाश्रम बन रहे हैं। उन्होंने पंच परिवर्तन अपनाने और राष्ट्र के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। सह प्रांत प्रचारक प्रभात जी ने संघ की यात्रा, संघर्ष और समाज में इसके विचारों की स्वीकारोक्ति पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सनातन और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां जैसे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर नाटिका और मातृशक्ति आधारित धार्मिक गीत व नृत्य ने विशेष आकर्षण बनाया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/umaria-kodo-chawal-family-hospitalized/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी