दमोह टाइगर रिजर्व में वनरक्षक पर कुल्हाड़ी से हमला, सागौन तस्कर गिरफ्तार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

दमोह टाइगर रिजर्व में वनरक्षक पर कुल्हाड़ी से हमला, सागौन तस्कर गिरफ्तार

दमोह/वैभव नायक/ खबर डिजिटल/ Madhya Pradesh के Damoh जिले में स्थित Veerangana Durgavati Tiger Reserve में वन अमले पर एक बार फिर हमला हुआ है। जंगल से सागौन की लकड़ी ले जा रहे एक आरोपी ने रोकने पर वनरक्षक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वनकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। आरोपी को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार सर्रा गेम परिक्षेत्र के बोरिया बीट में पदस्थ वनपाल बृजेश सेन (38 वर्ष), निवासी तेंदूखेड़ा, नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को जंगल क्षेत्र से सागौन की लकड़ी ले जाते देखा। वनकर्मी द्वारा रोककर पूछताछ किए जाने पर आरोपी भूरा ठाकुर, निवासी बोरिया, से विवाद हो गया।

छिंदवाड़ा में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद युवती से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार - Khabar Digital

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कहासुनी के बीच आरोपी ने अपने पास रखी कुल्हाड़ी से वनपाल पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। हमले में वनपाल को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को पहले सर्रा लाया गया, जहां से निजी वाहन के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से आरोपी की तलाश शुरू की। दबिश देकर आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया गया। वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। मामले में शासकीय कार्य में बाधा, हमला और अवैध लकड़ी परिवहन से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

khabar Digital Hindi News Today, आज की बड़ी खबर, Top News Headlines

वन क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने वन अमले की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग ने संकेत दिए हैं कि गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा अवैध कटाई के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी