Damoh News : खेल मैदानों पर बिखरे नजर आ रहे सूखे नशे के निशान… गोगो समेत अन्य सामग्री के रैपर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Damoh News : खेल मैदानों पर बिखरे नजर आ रहे सूखे नशे के निशान… गोगो समेत अन्य सामग्री के रैपर

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ जिले में नशा विरोधी और जागरूकता अभियानों का युवा पीढ़ी पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। इस बात को बयां कर रहे है नगर के उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान सहित दूसरे खेल मैदानों और वीआईपी रोड पर सैकड़ो की संख्या में बिखरे नजर आ रहे सूखे नशे के रैपर। इन दिनों खेल मैदानों सहित अन्य स्थानों पर डले दिखाई दे रहे यह रैपर बाजारों में कई दुकानों पर खुलेआम और धड़ल्ले से बिक रहे है, और इनका उपयोग होता है सूखे नशे जैसे अफीम, चरस, गांजा जैसे नशे के सेवन करने के लिए। ऐसे में इन्हें देखकर यह आसानी से समझा सकता है कि किस तरह से रात के अंधेरे में यहां दर्जनों की संख्या में लोग नशे का सेवन करते है।

कैप्टेन गोगो सहित अनेक नाम
युवा पीढ़ी और नशेड़ियों को सूखे नशे के सेवन में उपयोग में लाया जाने वाला यह पेपर, नगर में कैप्टन, गोगो सहित अनेक अन्य नाम से बेचा जा रहा है। कुछ वर्ष पूर्व ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बेचा जाने वाला यह रैपर अब नगर के ही पान ठेलो और कई दुकानों पर खुलेआम बेचा जाने लगा है। जानकार बताते हैं कि इस पेपर केमिकल के साथ गम भी लगा होता है जिसमें इसके बीच में सूखा नशा भरकर इसे सिगरेट नुमा आकार देकर चिपका दिया जाता है और इसकी सहायता से सूखे नशे का सेवन सिगरेट जैसे पीने या सूंघने में किया जाता है।

पुलिस ने शुरू की जांच
इस तरह के हालातो को देखकर समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे है। उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन 21 नवंबर को कोतवाली थाना में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर चुका है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।अब पुलिस इन रेपरों के ब्रांड के संबंध में समस्त जानकारी जुटाकर नियम अनुसार कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही अब संदिग्ध दुकानों पर धावा बोलते हुए इन रेपरों और खरीदने वालों की जानकारी जुटाई जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/chhindwara-police-raid-immoral-activities-chandangaon/

इनका कहना है
मामला संज्ञान में आया है, इसके सभी पहलुओं की जांच की जाएगी, यदि यह अवैध मादक पदार्थ या गैरकानूनी विक्रय की श्रेणी में है तो कार्यवाही करते हुए, इसके क्रय विक्रय से जुड़े लोगों पर मामला दर्ज किया जाएगा।
सुजीत भदौरिया, एएसपी दमोह

स्कूल परिसर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों आ7ए छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है।
सीपी पटेल, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय दमोह

सैकड़ों की संख्या में डले यह रैपर बता रहे कि किस तरह से नशा हमारी पीढ़ी को निगल रहा है। विदेशों की तरह यहां भी नशे की सामग्री खुलेआम बिक रही है। पुलिस प्रशासन से हम सख्त कार्यवाही की मांग करते है।
मोंटी रैकवार, सकल हिन्दू समाज

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी