मुख्यमंत्री ने खंडवा में प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले धाम में किए दर्शन-पूजन

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

मुख्यमंत्री ने खंडवा में प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले धाम में किए दर्शन-पूजन

भोपाल/खबर डिजिटल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले धाम में दर्शन-पूजन किए। उन्होंने कहा कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में सर्वधर्म सद्भाव, भूखों को अन्न खिलाने और श्रद्धा-भाव से सभी भक्तों के कष्टों के निवारण को प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दादाजी धूनीवाले धाम बाहरी आडंबर से अलग है और यहां आने के बाद हर किसी को आंतरिक और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है। बड़े दादाजी और छोटे दादाजी का यह अविस्मरणीय स्थान खंडवा ही नहीं, संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव और आस्था का स्थान रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को खंडवा जिला मुख्यालय में दादाजी धूनीवाले धाम में दर्शन-पूजन करने के बाद स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से दादाजी धूनीवाले धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर कई तरह की मत भिन्नता थीं। राज्य सरकार ऐसी सभी समस्याओं का समाधान निकालते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है। दादाजी धूनीवाले धाम की मर्यादा के अनुरूप राज्य सरकार सभी प्रकार से नियम और संयम का पालन कर दादाजी के आशीर्वाद से इस धाम को भव्य और दिव्य बनाएगी। सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी