साइबर ठगी से बचाने पुलिस का बड़ा अभियान Safe Click 2.0 शुरू

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

साइबर ठगी से बचाने पुलिस का बड़ा अभियान Safe Click 2.0 शुरू

सिवनी/खबर डिजिटल/राकेश यादव/ मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे Safe Click 2.0 अभियान का शुभारंभ बंडोल थाना में किया गया। यह विशेष साइबर सुरक्षा अभियान 28 जून से 8 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।

अभियान के तहत पुलिस द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं निजी संस्थानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी के तरीकों और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल एवं हेल्पलाइन की जानकारी दी जाएगी। लोगों को सोशल मीडिया, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने और डिजिटल भुगतान से जुड़े जोखिमों के प्रति सतर्क रहने का संदेश भी दिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार करना है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद, जागरूकता कार्यक्रम और प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

"सजग रहें, सुरक्षित रहें" के संदेश के साथ शुरू हुए इस अभियान के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

साइबर ठगी से बचाने पुलिस का बड़ा अभियान Safe Click 2.0 शुरू | Khabar Digital | Khabar Digital