Cucumber Eating Tips: खीरा खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना बिगड़ सकता है पाचन

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Cucumber Eating Tips: खीरा खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना बिगड़ सकता है पाचन

गर्मियों के आते ही लोग अपने खाने में ऐसी चीजें शामिल करने लगते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ उसे हाइड्रेटेड भी रखें. खीरा उन्हीं में से एक है, जिसे ज्यादातर लोग सलाद के रूप में खाते हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि इसे सही तरीके से खाना भी जरूरी है, तभी इसके पूरे फायदे मिल पाते हैं.

गलत तरीके से न खाए खीरा

अगर खीरे का सेवन गलत तरीके से या जरूरत से ज्यादा किया जाए, तो यह पेट से जुड़ी परेशानियां भी पैदा कर सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि सही मात्रा और तरीके से खाया गया खीरा शरीर को ठंडा रखने के साथ त्वचा को भी अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है.खीरे में लगभग 90 से 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और जरूरी पोषक तत्व आसानी से त्वचा तक पहुंचते हैं. यही कारण है कि खीरा खाने से चेहरे पर ताजगी और निखार दिखाई देता है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो त्वचा को नुकसान से बचाते हैं और कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं.

ऐसे खाए खीरा

खीरे को खाने से पहले अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके ऊपर धूल, बैक्टीरिया या केमिकल्स हो सकते हैं. अगर खीरा ऑर्गेनिक हो, तो उसे छिलके के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. छिलके में मौजूद फाइबर पाचन को मजबूत करता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है. खीरे का जूस शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी सहायक होता है, जिससे शरीर फिट और हल्का महसूस करता है. हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. ज्यादा खीरा खाने से गैस, अपच या भारीपन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, क्योंकि इसमें मौजूद कुछ तत्व पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं. साथ ही खीरे के तापमान का ध्यान रखना भी जरूरी है. कई लोग इसे फ्रिज से निकालकर तुरंत बहुत ठंडा खा लेते हैं, जो पेट के लिए सही नहीं है. बहुत ठंडी चीजें खाने से पाचन पर असर पड़ सकता है और गैस या दर्द की समस्या हो सकती है. इसलिए बेहतर है कि खीरे को सामान्य तापमान पर लाकर ही खाया जाए, ताकि शरीर उसे आसानी से पचा सके.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Cucumber Eating Tips: खीरा खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना बिगड़ सकता है पाचन | Khabar Digital | Khabar Digital