त्योहारों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश, जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता—मुख्य सचिव अनुराग जैन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

त्योहारों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश, जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता—मुख्य सचिव अनुराग जैन

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी--मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के अधिकारियों को अहम निर्देश दिए। उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था की सख्त निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में पूरी सतर्कता बरतें।मुख्य सचिव ने सभी एसपी को 31 मार्च तक जोनल प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनकोर्ड समिति की मासिक बैठक कर कार्यवाही का विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाए।सीएम हेल्पलाइन में 100 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, अविवादित नामांतरण एवं बंटवारे के मामलों को समय-सीमा में निपटाने और राजस्व संग्रहण लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। विशेष रूप से सागर, इंदौर, भोपाल और जबलपुर जिलों को इस दिशा में ध्यान देने को कहा गया।स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने लंबित मामलों को एक माह में निपटाने के निर्देश दिए और बताया कि इस योजना में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है।उन्होंने मनरेगा के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों को प्राथमिकता देने और “जल गंगा अभियान” के अंतर्गत उनकी प्रगति पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रदेश में स्वीकृत 2 लाख 51 हजार कार्यों में जल संरक्षण को प्राथमिकता देने से अभियान को और प्रभावी बनाने की बात कही।इसके अलावा एकल नल-जल योजनाओं का निर्माण 31 मार्च तक पूरा कर ग्राम पंचायतों को सौंपने, हर घर में नल कनेक्शन और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जल स्रोतों और हैंडपंपों में रिचार्ज पिट बनाने पर भी जोर दिया गया।बैठक में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, खाद का ई-टोकन के माध्यम से शत-प्रतिशत वितरण, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और इसकी जानकारी आम जनता तक लगातार पहुंचाई जाए।साथ ही गेहूं उपार्जन की तैयारी, स्वरोजगार योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति, नरवाई प्रबंधन, अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, राहवीर योजना और प्रधानमंत्री दुर्घटना राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।कटनी कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष से कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी वर्चुअली इस बैठक में शामिल हुए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

त्योहारों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश, जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता—मुख्य सचिव अनुराग जैन | Khabar Digital | Khabar Digital