स्वास्थ्य विभाग भर्ती घोटाले का आरोप; कमिश्नर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

स्वास्थ्य विभाग भर्ती घोटाले का आरोप; कमिश्नर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

जबलपुर/खबर डिजिटल/ मनीष तिवारी/ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग में ग्रुप-डी आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए संभागीय कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

314 पदों की स्वीकृत पद पर 496 ग्रुप-डी कर्मियों की नियुक्ति

उन्होंने क्षेत्रीय संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि डॉ. आदर्श विश्नोई ने नियमों को दरकिनार कर बिना चयन समिति की अनुमति, बिना पारदर्शी साक्षात्कार प्रक्रिया और कलेक्टर से स्वीकृत 314 पदों के विरुद्ध कथित रूप से 496 ग्रुप-डी कर्मियों की नियुक्ति कर दी।

Must Read: CM मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात: बेहतर होगी आर्थिक राजधानी

शिकायत के अनुसार, सेडमैप के माध्यम से केवल 57 अभ्यर्थियों का विधिवत चयन हुआ था, जबकि शेष नियुक्तियां कथित तौर पर जेयूस इंटरप्राइजेस और ओम पारस मैनपावर सर्विस के जरिए की गईं। आरोप है कि चयन सूची में ऐसे लोगों को भी शामिल किया गया, जिन्होंने न तो ऑनलाइन आवेदन किया और न ही साक्षात्कार में भाग लिया।

FIR दर्ज और जांच की मांग

सपा नेता ने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया में प्रति अभ्यर्थी 40 हजार रुपये तक की वसूली कर करीब 1.5 करोड़ रुपये के लेनदेन का खेल हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चयन सूची पर समिति के अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं थे और सीएमएचओ कार्यालय को दरकिनार करते हुए सूची जारी की गई।

Must Read: पर्ची से मोबाइल तक: एनकेजे क्षेत्र में डिजिटल सट्टे का जाल

आशीष मिश्रा ने कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विवादित चयन प्रक्रिया को निरस्त किया जाए, योग्य और वंचित अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से भर्ती कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर डॉ. विश्नोई को सेवा से बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

https://twitter.com/khabardigital/status/2067977760023425316?s=20
शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी