भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच RTI की जानकारी देने से इनकार, पत्रकार से अभद्रता का आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच RTI की जानकारी देने से इनकार, पत्रकार से अभद्रता का आरोप

सिवनी/ राकेश यादव संवाददाता/ जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत कलारबांकी में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी उपलब्ध नहीं कराने और पत्रकार के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के बाद पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक आवेदक ने ग्राम सभा की बैठकों से संबंधित जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी थी। आरोप है कि पंचायत सचिव अर्चना विश्वकर्मा ने मांगी गई जानकारी देने से इनकार कर दिया। साथ ही, पत्रकार के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते हुए कहा, “जहां से लेना है, वहां से ले लो।”

भोपाल: भाजपा के हमले और पत्रकार के घायल होने पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सीपी से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार - Khabar Digital

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत कलारबांकी सप्ताह में केवल मंगलवार को ही खुलती है। ग्रामीणों के अनुसार, अन्य दिनों में सचिव के मुख्यालय पर उपलब्ध नहीं रहने के कारण पंचायत से जुड़े कामकाज प्रभावित होते हैं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को जनसुनवाई के दिन पंचायत खुलने के बावजूद अन्य दिनों में कार्यालयीन कार्यों के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। ऐसे में पंचायत सचिव की उपस्थिति और कार्यालय संचालन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब उठ रहे हैं ये सवाल: सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी नियमानुसार उपलब्ध क्यों नहीं कराई गई? क्या पंचायत सचिव निर्धारित समय पर मुख्यालय में उपस्थित रहती हैं? और पत्रकार के साथ कथित अभद्रता के मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी?
मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

https://khabardigital.com/business/the-eco-preneur-surge-edii-backs-a-new-wave-of-rural-entrepreneurs/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी