ऑपरेशन सिंदूर पर CM मोहन यादव के मंत्रियों के बिगड़े बोल… पढ़े पूरी खबर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

ऑपरेशन सिंदूर पर CM मोहन यादव के मंत्रियों के बिगड़े बोल… पढ़े पूरी खबर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर "ऑपरेशन सिंदूर | Operation Sindoor" शुरू कर कड़ा जवाब दिया। यह सैन्य कार्रवाई भारत की सुरक्षा नीति का सशक्त उदाहरण मानी जा रही है। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रियों—जगदीश देवड़ा और विजय शाह—के विवादित बयान सामने आए हैं, जिन पर राजनीतिक भूचाल मच गया है। कांग्रेस इन बयानों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोल रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे विवाद से किनारा करती नजर आ रही है।

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जी ने क्या कहा, उनकी जुबानी…

मन में बहोत क्रोध था, जो दृश्य हमने देखा… कि जो पर्यटक के रूप में घूमने गए थे और वहां चुन-चुन करके, धर्म पूछ-पूछ करके और महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके उनके सामने गोली मारी, बच्चों के सामने गोली मारी…उस दिन से दिमाक में बहुत तनाव था, पूरे देश के लोगों के दिमाक में बहुत तनाव था कि जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा..और जिन माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम जिन लोगों ने किया… जिन आतंक वादियों ने किया। और जिन आतंकवादियों को जिनने पाला और जो पाल रहे हैं उनको नेशतनाबूत नहीं कर देंगे… तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे…और यशस्वी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे.. और पूरा देश, और देश की वो सेना उनके चरणों मे नतमस्तक है। उनके चरणों में पुरा देश नतमस्तक है उन्होंने जो जवाब दिया है… उनकी जितनी सराहना की जाए जितना कहा जाए…

https://youtu.be/gNGMuM01brs?si=5I5HU6XCkXd4XOjV

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गयी प्रतिक्रिया…

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बायान पर भाजपा मप्र मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने कहा ''जैसी नज़र वैसे नज़ारे होते हैं, जैसे भाव होते हैं तो आपके सुनने के अर्थ भी वैसे ही हो जाते हैं।'' कांग्रेस के लिए देश की सेना का कोई सम्मान नहीं है और ये हमने पहले भी देखा है। तो आज कांग्रेस के नेता वही प्रवृत्ति बता रहे हैं। श्री जगदीश देवड़ा जी ने बिल्कुल ठीक कहा है। पूरा देश, देश की सेना, सैनिकों के चरणों में नतमस्तक है जो उन्होंने पाकिस्तान को जवाब दिया है। अब कांग्रेसियों के मन में जो है वही भाव निकलकर आएंगे। ये देश पूरी सेना के लिए अपने आपको कृतज्ञ महसूस करता है और भारतीय जनता पार्टी के नेता इसी बात को दोहरा रहे हैं।

कांग्रेस ने फिर भाजपा सरकार को घेरा….

भाजपा मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विवादित बयान के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके पहले विजय शाह के बयान के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन भाजपा ने कोई कार्रवाही नहीं की। अब ये भी कहा जा रहा है कि विजय शाह ने अलग पार्टी बनाने की जो बात रखी है उसको लेकर भाजपा विजय शाह से डरी हुई है। इसी डर की वजह से भाजपा कोई कार्रवाही नहीं कर रही है। हालांकि कांग्रेस CM मोहन यादव के मंत्रियों के बिगड़े बोल को लेकर लगातार हमलावर है।

भाजपा मंत्री विजय शाह के बयान पर अब तक..

भाजपा मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को "आतंकवादियों की बहन" कहकर संबोधित किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और व्यापक आलोचना का कारण बना। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया, जिसमें राष्ट्रीय एकता को खतरे में डालने और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने से संबंधित धाराएँ शामिल हैं। विवादित बयान के बाद, विजय शाह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने उनके बयान को "गटर भाषा" करार देते हुए उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश