Kamal Nath: पावर में आएंगे कमलनाथ, बचाएंगे एमपी कांग्रेस की डूबती नैया!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Kamal Nath: पावर में आएंगे कमलनाथ, बचाएंगे एमपी कांग्रेस की डूबती नैया!

Kamal Nath: मध्य प्रदेश की रिक्त हो रही राज्यसभा सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात में अब कांग्रेस के अंदर कमलनाथ कार्ड की चर्चा सबसे तेज है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि यदि विधायकों की एकजुटता बरकरार रखनी है और भाजपा की सेंधमारी से बचना है, तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से बड़ा और सुरक्षित चेहरा कोई दूसरा नहीं हो सकता।

नाथ कांग्रेस के सेफ कार्ड?

राज्यसभा की तीसरी सीट पर जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस को अपने सभी विधायकों को बांधे रखना सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में कमलनाथ के नाम पर विचार करने के पीछे तीन कारण हैं। सबसे पहला कमलनाथ का कद और उनका व्यक्तिगत प्रभाव ऐसा है कि उनके नाम पर क्रॉस वोटिंग की संभावना लगभग शून्य हो जाती है। दूसरा जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गजों के बीच कमलनाथ सेतु का काम कर सकते हैं और सियासी जानकारों का मानना है कि यदि कमलनाथ मैदान में उतरते हैं, तो भाजपा अपना अतिरिक्त उम्मीदवार उतारने का जोखिम नहीं लेगी और कांग्रेस की राह आसान हो जाएगी।

दावेदारों की कतार लंबी

भले ही कमलनाथ सबसे आगे दिख रहे हों, लेकिन अन्य नामों पर भी पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी मीनाक्षी नटराजन के नाम पर विचार कर रहे हैं। वही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए पीसी शर्मा की पैरवी कर रहे हैं। तो वही सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल और बाला बच्चन भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।

क्रॉस वोटिंग का साया

कांग्रेस के पास संख्या बल लगभग 63-66 विधायक पर्याप्त है, जबकि जीत के लिए 58 वोटों की दरकार है। लेकिन हरियाणा जैसी घटनाओं से सबक लेते हुए आलाकमान डरा हुआ है। अगर जरा सी भी नाराजगी हुई, तो कांग्रेस के हाथ से यह सीट फिसल सकती है।

वेट एंड वॉच में भाजपा

प्रदेश भाजपा फिलहाल कांग्रेस की फूट और उम्मीदवारों के ऐलान का इंतजार कर रही है। भाजपा की रणनीति साफ है, यदि कांग्रेस किसी कमजोर या विवादित चेहरे को उतारती है, तो भाजपा अपना तीसरा प्रत्याशी उतारकर खेल बिगाड़ने की कोशिश कर सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Kamal Nath: पावर में आएंगे कमलनाथ, बचाएंगे एमपी कांग्रेस की डूबती नैया! | Khabar Digital | Khabar Digital