खबर डिजिटल संवाददाता कटनी -=केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को लेकर दिए गए कथित विवादित एवं अमर्यादित बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं आदिवासी कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन करते हुए जोरदार पुतला दहन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज के लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ा, जिसने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार आदिवासी समाज की पहचान और अस्तित्व को खत्म करने की साजिश कर रही है। आदिवासियों को “वनवासी” कहकर उनकी मूल पहचान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे आदिवासी समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आदिवासी समाज देश की मूल संस्कृति और गौरव का प्रतीक है, लेकिन सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार लगातार आदिवासी समाज का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कोल ने कहा कि आदिवासी समाज अब भाजपा की “विभाजनकारी राजनीति” को समझ चुका है और अपने सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आदिवासी अस्मिता पर हमला जारी रहा तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।
अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस, जोरदार पुतला दहन कर जताया विरोध
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया







