कलेक्‍टर श्री तिवारी ने उपार्जन अवधि में व्‍यापारियों के भंडारित धान की निकासी पर लगाया प्रतिबंध ,भंडारित धान की निकासी 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक रहेगी प्रतिबंधित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने उपार्जन अवधि में व्‍यापारियों के भंडारित धान की निकासी पर लगाया प्रतिबंध ,भंडारित धान की निकासी 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक रहेगी प्रतिबंधित

🔳धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर जिला प्रशासन चौकस

🔳कलेक्‍टर श्री तिवारी ने उपार्जन अवधि में व्‍यापारियों के भंडारित धान की निकासी पर लगाया प्रतिबंध

🔳भंडारित धान की निकासी 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक रहेगी प्रतिबंधित

🔳कटनी - जिले में समर्थन मूल्‍य पर 1 दिसंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी केन्‍द्रों पर उपज की अवैध बिक्री रोकने के लिये जिला प्रशासन चौकस और मुस्‍तैद है। इसके मद्देनजर कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के व्‍यापारियों द्वारा क्रय कर भंडारित की गई धान की निकासी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कलेक्‍टर श्री तिवारी द्वारा प्रतिबंध लगाने संबंधी जारी आदेश उपार्जन अवधि 1 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में धान निकासी की अनुमति संबंधित अनुविभाग के एसडीएम द्वारा लिखित में दिये जाने पर अधिकृत व्‍यक्ति की उपस्थिति में निकासी की जायेंगी। अनुमति के पूर्व यह सुनिश्चित किया जायेगा कि किसी भी स्थि‍ति में यह धान उपार्जन केंद्र में विक्रय हेतु नहीं लाई जाये।

आदेश में कहा गया है कि जिन्‍स की गुणवत्‍ता को यथा स्थि‍ति बनाये रखने के दृष्टिगत कीटोपचार की कार्यवाही की अनुमति संबंधित एसडीएम से की जा सकेगी। आदेश में यह भी स्‍पष्‍ट किया गया है कि गोदाम व वेयर हाउस में भंडारित जिन्‍स की सुरक्षा की जवाबदारी गोदाम व वेयर हाउस मालिक की होगी।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने समस्‍त गोदाम व वेयर हाउस संचालकों को भंडारित अधिसूचित कृषि उपज की जानकारी तत्‍काल अपने क्षेत्र की संबंधित कृषि उपज मंडी समिति में निर्धारित प्रारूप में प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रारूप में वेयरहाउस का नाम, वेयरहाउस संचालक का नाम, स्‍थान, दिनांक, मोबाइल नंबर, जिन्‍स का नाम, व्‍यापारी या फर्म का नाम, भंडारित मात्रा, भण्‍डारण अवधि, कृषक का नाम, कृषक का मोबाइल नंबर, पता, भण्‍डारण की मात्रा और भंडारण की अवधि की जानकारी देना अनिवार्य है।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सचिव, कृषि उपज मंडी समिति को गोदाम बंद किये जाने के भी निर्देश दिये हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने उपार्जन अवधि में व्‍यापारियों के भंडारित धान की निकासी पर लगाया प्रतिबंध ,भंडारित धान की निकासी 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक रहेगी प्रतिबंधित | Khabar Digital | Khabar Digital