सोशल मीडिया की शिकायत पर, कलेक्टर ​अंजू पवन भदौरिया का 'क्विक एक्शन'

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

सोशल मीडिया की शिकायत पर, कलेक्टर ​अंजू पवन भदौरिया का 'क्विक एक्शन'

डिंडोरी/ खबर डिजिटल/ शैलेश नामदेव/ ​डिंडोरी के ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में गहराते पेयजल संकट की खबर पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने क्विक एक्शन लेते हुए प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। ​कलेक्टर के आदेश मिलते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) की टीम सक्रिय हो गई। कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों की उपस्थिति में स्थिति का जायजा लिया। ग्राम अमरपुर में कुल 45 घर हैं और लगभग 260 लोग यहाँ निवास करते हैं।

गाँव में स्थापित कुल 4 हैंडपंपों में से केवल 2 ही चालू पाए गए। शेष 2 हैंडपंप जलस्तर (Water Level) नीचे गिर जाने के कारण वर्तमान में बंद हैं। ​ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत लागू की। पीएचई विभाग और ग्राम पंचायत के आपसी समन्वय से गाँव के कुएं में मोटर पंप स्थापित किया गया। इसके माध्यम से कुंड में पानी भरकर ग्रामीणों के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-ias-transfer-list-today/

​दो दिन में होगा अतिरिक्त सुधार

अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए भरोसा दिलाया है कि ​दो दिवस के भीतर नलकूप की सफाई मशीन द्वारा करा दी जाएगी। ​सफाई के पश्चात वहाँ अतिरिक्त मोटर पंप स्थापित किया जाएगा, ताकि पानी की उपलब्धता और बढ़ सके। पूरी कार्यवाही की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मौके पर ही पंचनामा भी तैयार किया गया। ​प्रशासन ने न केवल तात्कालिक राहत दी है, बल्कि भविष्य की योजना पर भी स्पष्टता साझा की है। ग्राम अमरपुर में पानी की स्थायी समस्या के समाधान हेतु जल निगम मर्यादित द्वारा नल-जल योजना का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

यह परियोजना अक्टूबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद हर घर में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
​जिला प्रशासन की इस सजगता ने स्पष्ट कर दिया है कि आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और डिजिटल माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर भी पारदर्शी तरीके से काम किया जा रहा है।

https://khabardigital.com/india/persistent-leg-pain-causes-symptoms-serious-disease-warning/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सोशल मीडिया की शिकायत पर, कलेक्टर ​अंजू पवन भदौरिया का 'क्विक एक्शन' | Khabar Digital | Khabar Digital