चंदेरी CMO रीना राठौर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में निलंबित

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

चंदेरी CMO रीना राठौर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में निलंबित

चंदेरी, मध्य प्रदेश - चंदेरी नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) रीना राठौर को वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्य प्रदेश भोपाल के पत्र क्रमांक 20341/2024 दिनांक 24/09/2024 के तहत यह कार्रवाई की गई। रीना राठौर पर नामांतरण स्वीकृति, भवन निर्माण की अनुमति, ठेकेदारों के भुगतान और सामग्री क्रय में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे।

रीना राठौर के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल को शिकायतें मिली थीं, जिसे मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा गया। इसके बाद, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विकास विभाग ग्वालियर द्वारा विस्तृत जांच की गई, जिसमें कई वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं।

जांच के प्रमुख निष्कर्ष:

साड़ा कॉलोनी, चंदेरी में भूखंडों के नामांतरण के बाद कंपाउंडिंग आधार पर भवन निर्माण की स्वीकृति में अनियमितताएं।

जेम पोर्टल के माध्यम से मे. एस ए ट्रेडर्स से ₹60,11,893 की सामग्री क्रय, जिससे एक ही फर्म को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

समान प्रकार की सामग्री (विद्युत और पेयजल) के लिए ₹3,79,051 की राशि को अलग-अलग हिस्सों में क्रय कर वित्त नियमों का उल्लंघन किया गया।


इन गंभीर आरोपों और लापरवाही के चलते रीना राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, सागर संभाग रहेगा।

पूर्व में भी हो चुकी हैं दंडित: रीना राठौर पहले भी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामलों में दंडित हो चुकी हैं। उन्हें लोकायुक्त रीवा द्वारा उमरिया स्थित चंदिया नगर परिषद में ₹50,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसके अलावा, शहडोल के नवगठित परिषद बकहो में नियम विरुद्ध पंचायत कर्मियों के संविलियन को लेकर भी उनकी एक वेतन वृद्धि रोककर दंडित किया गया था।

इन अनियमितताओं के चलते रीना राठौर की प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, और अब उनके निलंबन ने इस मुद्दे को और उजागर कर दिया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी