Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की लाडली बहनों को एक बड़ा उपहार देने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर की लाडली बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये शगुन के तौर पर बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
किस्त के अलावा मिलेगी उपहार
राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली यह 250 रुपये की राशि लाडली बहना योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की राशि के अतिरिक्त होगी। यानी इस महीने प्रदेश की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में त्यौहार के अवसर पर कुल 1750 रुपये से अधिक की सम्मान राशि पहुंचेगी।
मैहर में होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की लाखों बहनों के खातों में यह राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के सभी जिलों में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और बहनें वर्चुअली इस आयोजन से जुड़ेंगी। सरकार के इस कदम से त्योहार के समय महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ ही रक्षाबंधन के पर्व की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।







