मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज मुरैना-ग्वालियर दौरा, कई विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज मुरैना-ग्वालियर दौरा, कई विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

भोपाल/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 31 अगस्त को मुरैना और ग्वालियर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अनेक कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों का शुभारंभ एवं भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से रवाना होकर ग्वालियर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा वे मुरैना जिले के पिपरसोत आएंगे। सुबह 11 बजे “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 11:35 बजे हाईड्रीम सोलर इकाई के भूमि पूजन और उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा शनिचरा पहुंचकर शनिचरा मंदिर दर्शन करेंगे। यहां मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दोपहर 01:15 बजे अंबाह स्थित आस्था माता मंदिर और राजौधा पहुंचकर विद्यालय भवन के भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 02:55 बजे अंबाह से अटलबिहारी वाजपेयी सभागार, ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6 बजे ग्वालियर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शाम 07:35 बजे मुख्यमंत्री वायुयान से भोपाल लौटेंगे और रात 08:10 बजे होटल प्राइड इन में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 09:00 बजे निवास लौटेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी