मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 20 सितम्बर अशोकनगर जिले के दौरे पर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 20 सितम्बर अशोकनगर जिले के दौरे पर

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी आज 20 सितम्बर अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 12.20 बजे भोपाल से अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा के ग्राम रूसल्ला रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम में रुसल्ला में "सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम" में शामिल होंगे। स्व. रघुवीरसिंह यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.20 बजे रुसल्ला से भोपाल रवाना और दोपहर 3.15 बजे भोपाल आगमन होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा पखवाड़े के तहत गुरूवार को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म ‘‘चलो जीते हैं‘‘ देखी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा पखवाड़े के तहत गुरूवार को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म ‘‘चलो जीते हैं‘‘ को प्रदेश शासन के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ देखा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पूरा जीवन ही राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश और जनता की सेवा के लिए समर्पित है।

प्रधानमंत्री जी खदान से निकले हुए कोहिनूर हीरे की तरह वैश्विक मंच पर चमक रहे हैं। उन्होंने बचपन में कई संघर्षों से जूझकर आगे बढ़े। प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन ही अनुकरणीय है। देश और जनता की सेवा कैसी करनी चाहिए यह भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जी के जीवन से सीखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए प्रधानमंत्री जी के जीवन को दिखाया गया कि कैसे एक गरीब घर का बेटा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत माता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।

प्रधानमंत्री जी के जीवन से हम सभी को देश और जनता की सेवा का कार्य सीखना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह कोयले की खदान से हीरा निकालना बहुत कठिन होता है, लेकिन जब हीरा निकलकर चमकता है तो खदान धन्य हो जाती है। उसी प्रकार जब एक व्यक्ति गरीबी, कठिन परिस्थितियों, संघर्षों से निकलकर आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में वैश्विक पटल पर भारत का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं तब पूरा देश ऐसे प्रधानमंत्री पर गौरवान्वित है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जी के जीवन से सीखना चाहिए कि कैसे कठिन परिस्थितियों में एक व्यक्ति अपनी मेहनत, लगन, निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ते हुए भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रित देश का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का 75वां जन्मदिन पूरा देश मना रहा है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं।

सेवा पखवाड़े के तहत ही प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म ‘‘चलो जीते हैं’’ को आज कार्यकर्ताओं के साथ देखा है। हम सबकी कामना है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बने। हम सभी की शुभकामनाएं हैं प्रधानमंत्री जी दीर्घायु हों और इसी तरह निरोगी रहते हुए दुनिया का मार्गदर्शन करते रहें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी