जीतू पटवारी के बयान पर बवाल: सीएम मोहन यादव ने लगाई फटकार, खड़गे से की पद से हटाने की मांग

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

जीतू पटवारी के बयान पर बवाल: सीएम मोहन यादव ने लगाई फटकार, खड़गे से की पद से हटाने की मांग

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं पर दिए बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न केवल नाराजगी जाहिर की है, बल्कि उन्हें जमकर फटकारा भी है। सीएम डॉ. यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को शराबी बताकर उनका घोर अपमान किया है। जनता इस अपमान का हिसाब चुकाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिलाओं पर टिप्पणी कर अपनी छोटी मानसिकता को दर्शाया है। यही कांग्रेस का चाल-चरित्र है। उसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। सीएम डॉ. यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माफी मांगने और पटवारी को पद से हटाने की मांग की है।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1960265416967967093?t=rnsHmSfXhBxCKbqHruo1Fg&s=19

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में मीडिया के सामने कहा था कि मध्यप्रदेश को इस बात का तमगा हासिल है कि यहां की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती हैं। पटवारी के इस बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें आड़े हाथों लिया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लाड़ली बहनों को शराबी बताना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। बहनों का यह अपमान मध्यप्रदेश बर्दाश्त नहीं करेगा। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात को बड़ी बेशर्मी से बताया कि प्रदेश की बहनें सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। यह एक तरह से उनकी छोटी मानसिकता है।

जनता छोड़ेगी नहीं

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनके ही एक कांग्रेस नेता ने कहा था कि लाड़ली बहनों को बोरे में बंद कर देंगे। आज हरतालिका तीज है। तीज के त्योहार के दिन बहनों का अपमान हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता इस अपमान का पूरा हिसाब चुकाएगी। इस बात के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माफी मांगनी चाहिए। उन्हें खेद व्यक्त करते हुए इस तरह महिलाओं का अपमान करने वालों को पद से हटाना चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

जीतू पटवारी के बयान पर बवाल: सीएम मोहन यादव ने लगाई फटकार, खड़गे से की पद से हटाने की मांग | Khabar Digital | Khabar Digital