Shyopur News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी सौगात… 3 लाख किसानों को दिया लाभ

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Shyopur News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी सौगात… 3 लाख किसानों को दिया लाभ

श्योपुर/ धीरज बालोठिया/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को श्योपुर जिले के बड़ौदा तहसील मुख्यालय पहुंचें। वे पुलिस थाने के समीप स्थित ग्राउंड में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में श्योपुर सहित छह जिलों के किसानों को फसल क्षति मुआवजा राशि वितरित कर रहे हैं। वहीं सीएम के आने पहले क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को नजरबंद कर दिया गया है।

सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को लाभ
मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से 3 लाख 5 हजार 410 किसानों के बैंक खातों में कुल 238 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित करेंगे। यह मुआवजा अतिवृष्टि, बाढ़ और पीला मौजेक कीट व्याधि से प्रभावित किसानों को दिया जा रहा है।

श्योपुर के किसानों को भी लाभ
इस मुआवजे में श्योपुर जिले के 1 लाख 3 हजार 78 धान प्रभावित किसानों को 100 करोड़ 83 लाख रुपए मिलेंगे। हरदा जिले के 95 हजार 989 किसानों को सोयाबीन फसल नुकसान के लिए 71 करोड़ 52 लाख रुपए दिए जाएंगे। विदिशा जिले के 51 हजार 830 किसानों को सोयाबीन और उड़द फसल क्षति के लिए 29 करोड़ 15 लाख रुपए और नर्मदापुरम जिले के 22 हजार 779 किसानों को सोयाबीन फसल नुकसान के लिए 19 करोड़ 84 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। धार जिले के 19 हजार 173 किसानों को सोयाबीन और मक्का फसल क्षति पर 10 करोड़ 31 लाख रुपए, जबकि खंडवा जिले के 12 हजार 961 किसानों को पीला मौजेक कीट व्याधि से प्रभावित सोयाबीन फसल के लिए 7 करोड़ 13 लाख रुपए का मुआवजा अंतरित किया जाएगा। मुआवजा वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-narmada-unity-march-cm-mohan-yadav-welcomes-railly-indore/

इनका भी करेंगे लोकार्पण
2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से सेसईपुरा में निर्मित आदिवासी बालक आश्रम का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त, 14 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज भवन, 14 करोड़ 95 लाख रुपए लागत के 50 बिस्तरीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय और 96 लाख रुपए लागत के बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण ज्ञान प्रसार केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा। ग्राम लहरौनी (2.61 करोड़), बलावनी (2.53 करोड़) और डाबीपुरा (2.49 करोड़) में नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण कार्यों की भी आधारशिला रखी जाएगी। कार्यक्रम में कई योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभ वितरित किया जाएगा।

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को पुलिस ने नजरबंद किया
बड़ौदा में मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को पुलिस प्रशासन ने गुरुवार सुबह नजरबंद कर दिया। विधायक जंडेल ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें समय नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि कांग्रेस विधायक होने के कारण पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली प्रभारी सतीश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विधायक को पाली रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान से डिटेन किया। इसके बाद पुलिस उन्हें उनके निवास लेकर पहुंची और करीब एक घंटे तक नजरबंद रखा। इसके बाद पुलिस फोर्स उन्हें सिटी कोतवाली लेकर पहुंची, जहां उनकी नजरबंदी जारी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी