Exclusive News: CM मोहन यादव और सांसद शंकर लालवानी की मुलाकात… इंदौर एयरपोर्ट पर 25 मिनट चली गोपनीय चर्चा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Exclusive News: CM मोहन यादव और सांसद शंकर लालवानी की मुलाकात… इंदौर एयरपोर्ट पर 25 मिनट चली गोपनीय चर्चा

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और इंदौर सांसद शंकर लालवानी के बीच शनिवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर करीब 20 से 25 मिनट तक अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह करीब 9 बजे इंदौर विमानतल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसी अन्य नेता या स्थानीय पदाधिकारी को एयरपोर्ट पर नहीं बुलाया था। बताया जा रहा है कि सांसद शंकर लालवानी को ही मुख्यमंत्री की ओर से बातचीत के लिए संपर्क किया गया था।

इंदौर के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुआ फीडबैक
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री और सांसद के बीच बातचीत में इंदौर के विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। शहर में चल रही विकास परियोजनाओं, स्थानीय जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर सांसद लालवानी ने मुख्यमंत्री को फीडबैक दिया। दोनों के बीच करीब 20-25 मिनट चली बातचीत में इंदौर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की बात सामने आई है।

BJP Plan: बीजेपी ने तैयार किया प्लान ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स’…. कार्यसमिति की बैठक में देंगे फाइनल टच

इंदौर की राजनीति पर भी हुई चर्चा
विकास के मुद्दों के अलावा बातचीत के दौरान इंदौर के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को लेकर भी चर्चा होने की जानकारी है। स्थानीय राजनीति, संगठन से जुड़े विषयों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मुख्यमंत्री ने सांसद से फीडबैक लिया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान अन्य नेताओं की मौजूदगी नहीं थी। ऐसे में सांसद शंकर लालवानी के साथ हुई यह अलग मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

आधिकारिक जानकारी नहीं आई सामने
फिलहाल मुख्यमंत्री और सांसद के बीच हुई बातचीत में किन विशेष मुद्दों पर सहमति बनी या क्या निर्देश दिए गए, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, करीब 25 मिनट तक चली इस बंद कमरे की बातचीत को इंदौर के विकास और स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ujjain News: सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बनेगी नई अंडरग्राउंड टनल… हरिफाटक से महाकाल लोक तक बदलेगी कनेक्टिविटी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी