'बहनें शराब पीती हैं' वाला बयान देने वाले पटवारी ने फिर कराई किरकिरी, मिला ये करारा जवाब

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

'बहनें शराब पीती हैं' वाला बयान देने वाले पटवारी ने फिर कराई किरकिरी, मिला ये करारा जवाब

भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश कांग्रेस जितनी बार भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश करती है, उतनी ही बार मुंह की खाती है। इस बार फिर कांग्रेस ने सोचा तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरने का था, लेकिन खुद अपने ही जाल में उलझ गई। दरअसल, 'बहनों के शराब पीने' के बयान पर चौतरफा आलोचना झेल चुके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर अपनी किरकिरी कराई है। पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आधा-अधूरा वीडियो वायरल किया और अब खुद ही उसमें उलझ गए हैं। इस बात पर भारतीय जनता पार्टी ने पटवारी से माफी मांगने को कहा है। भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूरा वीडियो जारी कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की पोल खोल दी। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी मेट्रोपॉलिटन पर मंच से बयान देकर कई चीजें स्पष्ट कर दी हैं।

गौरतलब है कि, मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अधूरी पोस्ट पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है कि आखिर जीतू पटवारी को इससे परेशानी क्या है। भाजपा ने कहा है कि सस्ती लोकप्रियता के लिए आधा-अधूरा वीडियो क्लिप फैलाना कांग्रेस की हताश राजनीति को दिखाता है। मध्यप्रदेश के विकास और मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के निर्माण से कांग्रेस को तकलीफ क्यों? तथ्यहीन भ्रम फैलाना जनता के प्रति अक्षम्य है। कांग्रेस और उसके अध्यक्ष जनता से तुरंत माफी मांगें।

https://youtu.be/zkttMwjgB7M?si=lKi1dDxOm2AaiK06

सारा झगड़ा ही खत्म कर देंगे
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भरे मंच से कहा कि हमने परिसीमन आयोग बनाया है। हम परिसीमन का झगड़ा ही खत्म करा देंगे। हम इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी ही आपके पास ले आए हैं। अब कोई दूरी नहीं होगी। अब वह समय बदल गया, जब जिला-संभाग हुआ करते थे, अब तो मेट्रोपॉलिटन सिटी का जमाना आ गया है। अब सराफे के बजार में दुकान ले लो, और सोने-चांदी बेचने वाले के पास कपड़ा भी बेचोगे तो दुकान अच्छी चलेगी। नीमच-मंदसौर-जावरा पूरा क्षेत्र मेट्रोपॉलिटन का आनंद उठाएगा।

क्या कहा था पटवारी ने
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट किया था, 'जावरा से इंदौर की दूरी 185 किलोमीटर है और उज्जैन की दूरी 102 किलोमीटर है, लेकिन मोहन यादव जी अपने जादू से इसे सिर्फ 20 किलोमीटर कर देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जी कृपया बताइए, सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को 90 प्रतिशत तक कम करने वाली यह कौन सी टेक्नोलॉजी है। इस पर तो ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड जैसे संस्थानों को भी शोध करना चाहिए।

https://twitter.com/jitupatwari/status/2005602686750892148?s=20
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी