सीएम मोहन यादव का जबलपुर–कटनी दौरा, नितिन गडकरी संग करेंगे NH परियोजनाओं का लोकार्पण

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

सीएम मोहन यादव का जबलपुर–कटनी दौरा, नितिन गडकरी संग करेंगे NH परियोजनाओं का लोकार्पण

जबलपुर/कटनी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अगस्त (शनिवार) को जबलपुर और कटनी जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी विशेष कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 11.05 बजे विमान से जबलपुर (दमना एयरपोर्ट) पहुँचेंगे। यहां से वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 1 बजे दोपहर – जबलपुर में स्थानीय कार्यक्रम, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमि पूजन और फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे।

2.20 बजे – मुख्यमंत्री मोहन यादव हेलीकॉप्टर से कटनी पहुँचेंगे और यहां आयोजित रीजनल माइनिंग समिट में शामिल होंगे। शाम 5.05 बजे – समिट के बाद वे वापस हेलीकॉप्टर से जबलपुर लौटेंगे। शाम 5.30 बजे – जबलपुर से विमान द्वारा भोपाल वापसी।

शाम 6.20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुँचेंगे। इसके बाद रात 10 बजे वे भोपाल के कैरौद चौरा (कैरौद चौराहा) पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और 10.30 बजे भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराएँगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उच्च प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सीएम मोहन यादव का जबलपुर–कटनी दौरा, नितिन गडकरी संग करेंगे NH परियोजनाओं का लोकार्पण | Khabar Digital | Khabar Digital