CM Mohan Yadav full schedule 19 April: अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री उज्जैन–इंदौर–धार दौरा पर, देखें पूरा कार्यक्रम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

CM Mohan Yadav full schedule 19 April: अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री उज्जैन–इंदौर–धार दौरा पर, देखें पूरा कार्यक्रम

CM Mohan Yadav full schedule 19 April: भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को उज्जैन, इंदौर और धार जिले के दौरे पर रहेंगे। CM Mohan Yadav अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार Mohan Yadav सुबह 9:35 बजे समत्व भवन में इंटेलिजेंस, जनसम्पर्क आयुक्त से ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद BJP पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। यहां सुबह 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता के बाद वे स्टेट हैंगर भोपाल से पीएम श्री हेली पर्यटन पर्यटन - भोपाल से चंदेरी एवं ओरछा सेक्टर के शुभारंभ करेंगे।

CM मोहन यादव सुबह 10:50 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से उज्जैन रवाना होंगे। उज्जैन में पुलिस लाइन हेलीपेड पर नव-निर्मित प्रतीक्षालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद हामूखेड़ी में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह में शामिल होंगे।


दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंचकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं अन्य भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री इंदौर जिले के रजोरा कुटी, जानापाव में परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद धार जिले के सिरसोदिया गांव में सर्वसमाज जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में सहभागिता करेंगे।


धार में आदिराज पाडना महोत्सव में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचेंगे, जहां शाम 5:45 बजे बड़ा गणपति से परशुराम जयंती शोभा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। रात्रि में मुख्यमंत्री इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे।


शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

CM Mohan Yadav full schedule 19 April: अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री उज्जैन–इंदौर–धार दौरा पर, देखें पूरा कार्यक्रम | Khabar Digital | Khabar Digital