CM मोहन अचानक पहुंचे पुलिस मुख्यालय, रायसेन SP को किया अटैच-TI को हटाया, दिए सख्त निर्देश

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

CM मोहन अचानक पहुंचे पुलिस मुख्यालय, रायसेन SP को किया अटैच-TI को हटाया, दिए सख्त निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 नवंबर की रात सख्त अंदाज में नजर आए। सीएम डॉ. यादव मुख्य सचिव और आला अधिकारियों के साथ अचानक पुलिस हैडक्वार्टर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश में अपराध की स्थिति को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक  लेकर नाराजगी जाहिर की। सीएम डॉ. यादव ने रायसेन में हुए अपराध को लेकर सख्ती दिखाते हुए रायसेन एसपी को मुख्यालय में अटैच कर दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने मिसरोद थाना प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए।

*अपराधी को किसी कीमत पर न छोड़ा जाए*
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जनता और सुशासन की सरकार है। इसलिए अपराध रोकने के लिए पुलिस सड़कों पर उतरे। किसी भी अपराधी को छोड़ा न जाए। घटना होने पर अपराधी पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की ढिलाई किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना और आला अधिकारियों के साथ रात करीब 8:15 बजे पुलिस हैडक्वार्टर पहुंचे। यहां उन्होंने एडीजी इंटेलिजेंस, भोपाल पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने रायसेन वाले मामले में गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। इतना ही नहीं, वे मंडीदीप में हुए चक्काजाम को लेकर पुलिस की ढीली कार्रवाई पर भी नाराज हुए। उन्होंने राजधानी भोपाल में हुई वारदातों को लेकर पुलिस कमिश्नर से सवाल-जवाब किए। इस दौरान उन्होंने सभी वारदातों की विस्तृत जानकारी ली।

*ये हैं सीएम के स्पष्ट निर्देश*
बता दें, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन एसपी को पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया। उन्होंने मिसरोद थाना प्रभारी को भी हटाने के निर्देश दिए। प्रदेश के मुखिया ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान दे। थानों में बैठने की जगह जवान सड़कों पर लगातार गश्त करें। प्रदेश में अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सुरक्षा में अलग कोई पुलिस अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*सीएम की सख्ती के बाद, पुलिस कमिश्नर की कार्रवाई*
दूसरी ओर, बैठक के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर ने दो थाना प्रभारियों को हटा दिया। उन्होंने टीला जमालपुरा थाना के कार्यवाहक निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह और मिसरोद थाना के निरीक्षक संदीप पवार पर कार्रवाई की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

CM मोहन अचानक पहुंचे पुलिस मुख्यालय, रायसेन SP को किया अटैच-TI को हटाया, दिए सख्त निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital