हाथियों की मौत पर CM की सख्ती: हाथी टास्क फोर्स का गठन, 2 अधिकारी निलंबित

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

हाथियों की मौत पर CM की सख्ती: हाथी टास्क फोर्स का गठन, 2 अधिकारी निलंबित

खबर डिजिटल/ भोपाल: उमरिया जिले में हाल ही में हाथियों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय हाथी टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया है। वन विभाग के साथ आपात बैठक के बाद फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी और प्रभारी एसीएफ फतेह सिंह निनामा को निगरानी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

मुख्य घोषणाएँ:

हाथी टास्क फोर्स का गठन: हाथी-मानव सहअस्तित्व सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में हाथियों का ज्यादा आना-जाना है, वहाँ "हाथी मित्र" नियुक्त किए जाएंगे ताकि जन जागरूकता बढ़े और सह-अस्तित्व को बल मिले।

अन्य राज्यों की सर्वोत्तम प्रथाओं का अनुसरण: मुख्यमंत्री ने कर्नाटक, केरल और असम जैसे राज्यों की बेस्ट प्रेक्टिसेस को अपनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए इन राज्यों में मध्यप्रदेश के अधिकारियों को भेजा जाएगा ताकि हाथियों के साथ बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।

फसल सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग: जिन क्षेत्रों में हाथियों का आवागमन अधिक है, वहां किसानों की फसलों को बचाने के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, किसानों को कृषि के साथ-साथ वैकल्पिक कार्यों से जोड़ने के प्रयास भी होंगे।

मुआवजा राशि में वृद्धि और रेडियो टैगिंग: भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अकेले हाथियों पर नज़र रखने हेतु रेडियो टैगिंग की जाएगी। मानव हानि के मामलों में मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये प्रति व्यक्ति किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कदमों का उद्देश्य वन्यजीवों और स्थानीय समुदायों के बीच संतुलन बनाना है, ताकि हाथियों और मनुष्यों के बीच संघर्ष को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्रीय वन मंत्री से भी चर्चा की गई है, ताकि हाथियों की सुरक्षा के लिए ठोस रणनीतियाँ अपनाई जा सकें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

हाथियों की मौत पर CM की सख्ती: हाथी टास्क फोर्स का गठन, 2 अधिकारी निलंबित | Khabar Digital | Khabar Digital