आष्टा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो, महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में करोड़ों की सौगात

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

आष्टा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो, महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में करोड़ों की सौगात

सीहोर/ खबर डिजिटल/ कन्हैया नाथ/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav रविवार को सीहोर जिले के आष्टा पहुंचे, जहां उनका भव्य रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे…

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। साथ ही 184 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया…

गर्मी में कुकिंग से बचना है तो जरूर ट्राई करें ये टेस्टी सैंडविच और टोस्ट, जानें रेसिपी - Khabar Digital

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंदे मातरम जैसे मुद्दों पर राजनीति करती रही है और देश के विभाजन तक की जिम्मेदार रही है। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में गेहूं का मूल्य मात्र 400 रुपए प्रति क्विंटल था, जबकि वर्तमान सरकार 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद कर रही है और किसानों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं….

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस को घेरा और कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और आज तक उनके प्रमुख नेता मंदिर दर्शन के लिए नहीं पहुंचे। शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं थीं, जबकि अब प्रदेश में आधुनिक और भव्य स्कूल भवन तैयार किए जा चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आष्टा में शासकीय आईटीआई कॉलेज सहित कई नए विकास कार्यों की भी घोषणा की।

MP BJP: MP में बड़ा सियासी उलटफेर, 25 दिग्गजों ने पहनी भाजपा की टोपी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आष्टा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो, महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में करोड़ों की सौगात | Khabar Digital | Khabar Digital