मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

जम्मू, 22 सितंबर 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की घगवाल और गुर्हा सलाठिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाठिया के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते जम्मू-कश्मीर में वर्षों तक धारा 370 का कलंक लगा रहा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाप्त किया। 

डॉ. यादव ने जनता से अपील की कि इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को शिशुपाल की तरह माफ न करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को स्थिरता और शांति दी है, और पिछले 10 वर्षों में भाजपा के शासन में देश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “आप कमल के निशान वाला बटन दबाएं, इससे देश विरोधी ताकतों का अंत हो जाएगा।”

*देश विरोधी ताकतों का अंत करने का चुनाव*

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने भाजपा के नारे "जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है" को दोहराते हुए लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने जम्मू-कश्मीर के साथ अन्याय किया और धारा 370 और 35ए का कलंक लगाया, जिससे इस क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हुआ। 

*भाजपा ने मुस्लिम समाज को दिल से अपनाया*

मुख्यमंत्री यादव ने भाजपा की सर्वसमावेशी नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे मुस्लिम समाज के व्यक्ति को देश का राष्ट्रपति बनाया और पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अब्दुल हमीद जैसे वीर सैनिकों को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करती है और "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र पर विश्वास करती है।

*तीन खानदानों ने जम्मू-कश्मीर का कभी भला नहीं किया*

डॉ. यादव ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और पीडीपी जैसी पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों का कभी भला नहीं किया। धारा 370 हटने के बाद पहली बार विकास का सूरज उगा है। उन्होंने भाजपा को वोट देकर जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त और शांति का प्रतीक बनाने की अपील की। 

*देश की सुरक्षा और सम्मान का चुनाव*

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दो बार दुश्मन देश में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रहने वाले अनुसूचित जाति के बकरवाल समुदाय को पहली बार विधानसभा चुनावों में आरक्षण का लाभ मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस के समय जम्मू-कश्मीर को तीन परिवारों ने अपनी जागीर बना लिया था, लेकिन अब भाजपा सरकार ने यह अन्याय समाप्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके और देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया जा सके।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी