छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा में एक मां ने खौफनाक कदम उठाया, दो बच्चों को जहरीला पदार्थ पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। चांद थाना क्षेत्र के बांसखेडा गाव का पूरा मामला है। वहीं तीनों की हालत खतरे बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल छिंदवाड़ा जिले में एक दिल दहला देने मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया और खुद ने भी पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, जहां तीनों की हालत ठीक बताई जा रही है। चांद थाना क्षेत्र के बांसखेडा गांव की रहने वाली इस मां ने अपने दो बेटों प्रतीक और हर्षित और महिला बेबी धुर्वे को पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ दिया था। वहीं पुलिस ने सभी परिवार वालों के बयान लिए हैं, उसके बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
आखिर क्यों उठाया कदम?
जैसे ही महिला और बच्चों ने जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया, तो तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और बयान लिए गए है। खबर लिखे जाने तक बयान परिवार के लोगों ने क्या दिया है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है, अब देखना यह होगा कि आखिर कौन सी वजह थी, जिसके कारण महिला ने अपने बच्चों और और खुद जहर पीकर जान देने की कोशिश की।







