देवरानी बनी जेठानी की दुश्मन… दोस्त के साथ मिलकर बदनाम करने की रची साजिश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

देवरानी बनी जेठानी की दुश्मन… दोस्त के साथ मिलकर बदनाम करने की रची साजिश

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ शहर के कोतवाली थाना में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां देवरानी ने अपनी ही जेठानी को बदनाम करने एक दोस्त के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा है। पुलिस ने इस मामले में देवरानी और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

जेठानी को बदनाम करने का षड्यंत्र
दरअसल जेठानी को बदनाम करने के लिए आरोपी महिला ने नीमच में रहने वाले एक युवक का साथ साथ लिया और आपत्तिजनक पोस्ट जेठानी के नंबर में पहुंचाई गई, तो इस इस बात की जानकारी जेठानी ने अपने पति से बताई की अनजान नंबर से आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही है, तो मामला कोतवाली थाना तक पहुंचा, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी युवक को नीमच से गिरफ्तार किया गया तो मामले का खुलासा हुआ।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/chhindwara-woman-death-case-two-friends-dispute-poisoning-revealed/

थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने दी जानकारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि पिछले दिनों एक महिला अपने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति के द्वारा व्हाट्सएप और टेक्स मैसेज के द्वारा परेशान किया जा रहा है, और उसकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई तो एक युवक को हिरासत में लिया गया, जिसकी पूछताछ में सामने आया कि देवरानी के द्वारा युवक को कहा गया था कि जेठानी की छवि को धूमिल करना है। साथ ही अन्य जानकारी देवरानी के द्वारा युवक को दी जा रही थी। इस मामले में महिला और युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तार किया है।

महिला की युवक से 2021 में हुई थी दोस्ती
दरअसल इस मामले में पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की गई तो सामने आया कि महिला की दोस्ती फेसबुक के जरिए साल 2021 में हुई थी, तब से ही दोनों की बातचीत चल रही थी। यही कारण है कि पारिवारिक कलह खत्म करने के लिए देवरानी ने जेठानी को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा, ताकि जेठानी की बदनामी हो सके।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब इस मामले को लेकर जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हो गया। अपनी ही देवरानी ने जेठानी को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और देवरानी और युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

देवरानी बनी जेठानी की दुश्मन… दोस्त के साथ मिलकर बदनाम करने की रची साजिश | Khabar Digital | Khabar Digital