छिंदवाड़ा में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद युवती से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

छिंदवाड़ा में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद युवती से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के Madhya Pradesh के Chhindwara शहर में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार युवती की एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। कुछ समय तक बातचीत के बाद युवक ने युवती को छिंदवाड़ा के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि युवक अपने एक दोस्त के साथ युवती को होटल लेकर पहुंचा, जहां उसे बीयर पिलाई गई। युवती के नशे की हालत में होने का फायदा उठाकर दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

एक्सिस बैंक और अड्डा एजुकेशन की बड़ी पहल: एसएमई बैंकिंग के लिए शुरू किया विशेष 'हायर-ट्रेन-डिप्लॉय' कार्यक्रम - Khabar Digital

घटना की जानकारी युवती के एक परिचित को मिलने पर वह होटल पहुंचा और युवती को कोतवाली थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उस समय युवती अत्यधिक नशे में थी, जिसके चलते पुलिस को प्रारंभिक बयान दर्ज करने में कठिनाई हुई। बाद में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विधानसभा में गूंजा किसानों का मुद्दा, विधायक संजय पाठक ने उठाई खितौली और जगुआ जलाशयों की मरम्मत की मांग - Khabar Digital

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने मीडिया से चर्चा में बताया कि युवती की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं दूसरे की तलाश जारी है। होटल संचालक का रजिस्टर जब्त कर लिया गया है तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://twitter.com/khabardigital/status/2027062388009451581?s=20
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

छिंदवाड़ा में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद युवती से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार | Khabar Digital | Khabar Digital