Fact check: छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहन फिटनेस को लेकर ये सच्चाई आई सामने... पढ़े पूरी खबर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Fact check: छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहन फिटनेस को लेकर ये सच्चाई आई सामने... पढ़े पूरी खबर

भोपाल/ खबर डिजिटल/ chhindwara bus accident Fact check: छिंदवाड़ा में हुई हृदयविदारक बस दुर्घटना के उपरांत वाहनों के दस्तावेजों को लेकर प्रसारित की जा रही प्रारंभिक जानकारियां जांच में गलत पाई गई हैं। आधिकारिक जांच और 'mariavahan app' से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस और पिकअप वाहन, दोनों की फिटनेस और बीमा संबंधी दस्तावेज पूरी तरह अपडेट और वैध हैं।

एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र सहित कई समाचार रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि छिंदवाड़ा आरटीओ में पंजीकृत बस क्रमांक MP28 P 0321 का फिटनेस सर्टिफिकेट 23 नवंबर 2023 को समाप्त हो चुका है और बीमा भी वर्ष 2022 में खत्म हो गया था। हालांकि, वर्तमान जांच में इन तथ्यों को पूरी तरह निराधार पाया गया है। दस्तावेजों की वास्तविक स्थिति परिवहन विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वाहनों की वास्तविक स्थिति इस प्रकार है:

  • बस (MP28 P 0321): इस बस की फिटनेस 10 फरवरी 2027 तक वैध है।
  • इसके बीमा की वैधता 1 फरवरी 2027 तक है।
  • इसके अतिरिक्त, बस की कुल बैठक क्षमता 52 है (न कि 48, जैसा कि समाचार में बताया गया है), और दुर्घटना के समय इसमें 47 यात्री सवार थे।
  • पिकअप वाहन (MP28 JD 1279): दुर्घटना में शामिल इस पिकअप ट्रक की फिटनेस 2 दिसंबर 2027 तक और बीमा 30 मार्च 2026 तक वैध है।
Fact check छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहनों के फिटनेस और बीमा संबंधी खबरें भ्रामक
Fact check छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहनों के फिटनेस और बीमा संबंधी खबरें भ्रामक

भ्रामक जानकारी का कारण

सूत्रों के अनुसार, गलत जानकारी प्रसारित होने का मुख्य कारण परिवहन विभाग की पुरानी वेबसाइट (mis.mptransport.org) का उपयोग करना था। इस वेबसाइट पर केवल पुराना रिकॉर्ड ही उपलब्ध रहता है, जबकि अद्यतन (अपडेटेड) जानकारी के लिए अब mariavahan app का उपयोग किया जाता है। पुरानी वेबसाइट केवल पिछले रिकॉर्ड की जांच के लिए संचालित की जा रही है। इस स्पष्टीकरण के साथ यह पुष्ट होता है कि दुर्घटना के समय बस तकनीकी और कानूनी रूप से सड़क पर चलने के लिए पूर्णतः उपयुक्त थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Fact check: छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहन फिटनेस को लेकर ये सच्चाई आई सामने... पढ़े पूरी खबर | Khabar Digital | Khabar Digital