Chhindwara Accident Update: मुख्यमंत्री ने मृतकों को दिए 4 लाख… कमलनाथ ने 1 करोड़ देने की मांग की…

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Chhindwara Accident Update: मुख्यमंत्री ने मृतकों को दिए 4 लाख… कमलनाथ ने 1 करोड़ देने की मांग की…

Chhindwara Accident Update: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर गुरुवार की शाम हुई बस दुर्घटना में मृतकों को 4 लाख और घायलों को एक लाख रुपये देने का निर्देश दिया तो वहीं, मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री एवं छिंदवाड़ा पूर्व सांसद कमलनाथ ने मृतक परिजनों को 1 करोड़ रुपये देने की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा पूर्व सांसद कमलनाथ ने की मांग

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि "मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की। छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु और घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि सभी मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवज़ा दिया जाए और घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था के साथ ही उन्हें भी पर्याप्त अनुग्रह राशि दी जाए।"

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/2037198687693398182?s=20

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों को 4 लाख रुपये की सहायता देने को कहा…

छिंदवाड़ा बस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मृतकों के निकटम परिजनों को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायत राशि देने का निर्देश दिया है। साथ ही, सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में नियंत्रण कक्ष बनाकर सभी घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताया, प्रभारी मंत्री को दिया निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को घटना में प्रभावित लोगों से मिलने के लिये निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि सभी दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/2037198930786779410?s=20

छिंदवाड़ा बस दुर्घटना: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक को 4 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए देने की घोषणा की - Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल पैरामेडिकल स्टाफ सहित छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर तत्काल छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है।

छिंदवाड़ा-नागपुर रोड हुई बस दुर्घटना, 10 की मौत, 30 घायल…

बता दें कि गुरुवार की शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हो गए। बस में कुल 47 यात्री सावार थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम से वापस लौट रही बस ट्रक की टक्कर से पलट गयी। हादसे में 9 यात्रियों की death बतायी जा रही है। वहीं 30 से अधिक लोग घायल injured हो गए। मामला मध्यप्रदेश के chhindwara जिले का है। मौके पर पहुंची एंबुलेस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा गया है। घायलों में एक यात्री का हाथ तक कट गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ।

बड़ा हादसा: ट्रक के टक्कर से बस पलटी, 9 की मौत, 30 से ज्यादा घायल - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Chhindwara Accident Update: मुख्यमंत्री ने मृतकों को दिए 4 लाख… कमलनाथ ने 1 करोड़ देने की मांग की… | Khabar Digital | Khabar Digital