Ujjain News : महाकाल के दर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह… मांग छग की समृद्धि का वरदान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Ujjain News : महाकाल के दर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह… मांग छग की समृद्धि का वरदान

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने सपरिवार ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन एवं विशेष पूजन किया। मंदिर परिसर में पहुंचकर डॉ. सिंह ने भगवान महाकाल के समक्ष राष्ट्र की खुशहाली, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की।

डॉ. रमन सिंह का किया सम्मान
इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस. एन. सोनी ने पुष्पहार एवं शाल भेंट कर उनका ससम्मान स्वागत किया। पूजन विधि-विधान के साथ पुजारी आचार्य राजेश गुरु द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें धार्मिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-air-radio-local-broadcast-inauguration-cm-mohan-yadav/

'महाकाल के दर पर मिलती है शांति'
दर्शन के उपरांत डॉ. रमन सिंह ने कहा कि उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर देश की आध्यात्मिक धरोहर है, जहां आने से ऊर्जा और शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सुविधाएँ प्रशंसनीय हैं।

भक्तों ने साथ में खिंचाए फोटो
मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने भी उनका स्वागत किया और उनके साथ चित्र भी लिए। महाकाल नगरी उज्जैन में डॉ. सिंह का यह दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Ujjain News : महाकाल के दर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह… मांग छग की समृद्धि का वरदान | Khabar Digital | Khabar Digital