Chhattisgarh New DGP: इन 2 सीनियर IPS अफसरों के बीच कड़ा मुकाबला, नाम जान होगी खुशी

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Chhattisgarh New DGP: इन 2 सीनियर IPS अफसरों के बीच कड़ा मुकाबला, नाम जान होगी खुशी

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे के शीर्ष पद को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है. पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियमित नियुक्ति को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है और संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही इस पद पर स्थायी नियुक्ति की घोषणा हो सकती है. दरअसल, यह मामला केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि कानूनी रूप से भी अहम हो गया है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही साफ कर चुका है कि राज्यों में ‘प्रभारी’ डीजीपी की व्यवस्था लंबे समय तक नहीं चल सकती और तय प्रक्रिया के तहत ही नियमित नियुक्ति की जानी चाहिए. इसी के चलते संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भी राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा था कि अब तक स्थायी नियुक्ति क्यों नहीं की गई.

सूत्रों के अनुसार, दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर लगातार चर्चा हो रही है. इनमें 1992 बैच के अरुण देव गौतम और 1994 बैच के हिमांशु गुप्ता का नाम शामिल है. इन दोनों में से अरुण देव गौतम का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आ रहा है. उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और विभिन्न अहम जिम्मेदारियों को निभाने की क्षमता को देखते हुए उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है .बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने करियर के दौरान कई संवेदनशील क्षेत्रों में काम किया है और कानून-व्यवस्था संभालने में उनकी अच्छी पकड़ रही है.

गौरतलब है कि पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा के रिटायर होने के बाद अरुण देव गौतम को प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. हालांकि, यह व्यवस्था अस्थायी थी और अब इसे स्थायी नियुक्ति में बदलने की प्रक्रिया तेज हो गई है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही अंतिम फैसला लेकर नए डीजीपी के नाम पर मुहर लगा सकती है. इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सुप्रीम कोर्ट की सख्ती भी एक बड़ा कारण है.हाल ही में हुई सुनवाई में कोर्ट ने स्पष्ट संकेत दिए थे कि नियुक्तियों में देरी को गंभीरता से लिया जाएगा और इसके लिए जवाबदेही तय की जा सकती है.यही वजह है कि अब राज्य सरकार भी इस मामले को लेकर तेजी दिखा रही है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Chhattisgarh New DGP: इन 2 सीनियर IPS अफसरों के बीच कड़ा मुकाबला, नाम जान होगी खुशी | Khabar Digital | Khabar Digital