मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज छात्रा को एंबुलेंस में बैठाकर सायरन बजाते हुए घूमने का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और संबंधित चालक को नौकरी से हटा दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम एक एंबुलेंस तेज रफ्तार में सायरन बजाते हुए गुजर रही थी. आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उसका पीछा कर उसे रुकवाया. जांच करने पर पता चला कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था, बल्कि एक युवती बैठी हुई थी.
पूछताछ के दौरान चालक भगत सिंह यादव ने युवती को अपनी बहन बताकर मामला संभालने की कोशिश की, लेकिन जब उससे उसका नाम पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी गुप्ता ने 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है और जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने साफ कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी ने शुरुआती कदम उठाते हुए चालक भगत सिंह यादव को तुरंत सेवा से हटा दिया है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका







