भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 7 दिन में मांगी हाईवे निर्माण की रिपोर्ट

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 7 दिन में मांगी हाईवे निर्माण की रिपोर्ट

शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ डिंडोरी। मध्य प्रदेश नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली। बैठक में विकास कार्यों की सुस्ती और गुणवत्ता में कमी को लेकर मंत्री के कड़े तेवर देखने को मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भ्रष्टाचार पर एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब

​बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जबलपुर-डिंडोरी नेशनल हाईवे के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और ठेकेदारों की मनमानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। प्रभारी मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य की विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। भ्रष्टाचार या तकनीकी गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/tehsil-building-shifting-protest/

​किसानों की समस्या और बांधों की बदहाली

​शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सर्वर डाउन होने के कारण किसानों के ऑनलाइन पंजीयन में आ रही बाधाओं से अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने बिलगढ़ा, दुधवा, दनदना और मुड़की बांधों की समय पर मरम्मत न होने का मुद्दा भी उठाया, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। मंत्री ने इन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

​स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

​समिति सदस्य डॉ. सुनील जैन ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिले में 137 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 47 डॉक्टर ही कार्यरत हैं। इस भारी कमी पर चिंता जताते हुए प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को डॉक्टरों की नियुक्ति का प्रस्ताव तुरंत भोपाल भेजने के निर्देश दिए और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता का आश्वासन दिया।

अनुपस्थित अफसरों पर गाज

​जिले के पारंपरिक हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए एक नई रणनीति पर चर्चा की गई, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके। वहीं, बिना सूचना बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों पर मंत्री बेहद नाराज दिखीं और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और विधायक ओंकार सिंह मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/woman-harassment-religious-conversion/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 7 दिन में मांगी हाईवे निर्माण की रिपोर्ट | Khabar Digital | Khabar Digital