Alirajpur News: आजाद नगर में युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन… कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Alirajpur News: आजाद नगर में युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन… कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन

चंद्रशेखर आज़ाद नगर(आलीराजपुर)/ कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ शनिवार को ब्लॉक युवक कांग्रेस द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष विनय वसुनिया के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भाजपा के नेता एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।

उमंग सिंघार पर टिप्पणी का विरोध
प्रदर्शन का मुख्य कारण मंत्री द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को बताया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह केवल एक व्यक्ति या पद का अपमान नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज और प्रदेश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

नेता प्रतिपक्ष का लिया पक्ष
ब्लॉक अध्यक्ष विनय वसुनिया ने अपने संबोधन में कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रदेश की जनता की आवाज़ होते हैं। उनका अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अहंकार में चूर होकर विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे युवक कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bjp-mp-urban-body-elections-training-camp-micro-planning/

युवाओं में दिखा भारी आक्रोश
प्रदर्शन के दौरान युवाओं में भारी आक्रोश देखा गया। “नेता प्रतिपक्ष का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “आदिवासी समाज का अपमान बंद करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को जिला और प्रदेश स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।

आंदोलन के जरिए विरोध
युवक कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन जनसम्मान और आदिवासी अस्मिता पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=i5qTzbkmolA
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Alirajpur News: आजाद नगर में युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन… कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन | Khabar Digital | Khabar Digital