प्रेमी और भाई के साथ मिलकर की थी पति हत्या, 4 साल बाद हत्याकांड का हुआ खुलासा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

प्रेमी और भाई के साथ मिलकर की थी पति हत्या, 4 साल बाद हत्याकांड का हुआ खुलासा

खबर डिजिटल/ निर्मल विश्वकर्मा की रिपोर्ट @चंदेरी, मध्य प्रदेश – चंदेरी पुलिस ने मंगलवार को चार साल पुराने एक जघन्य और बर्बरतापूर्ण हत्याकांड का खुलासा किया, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। पति की हत्या के बाद लाश को गांव के पास की पहाड़ी पर झाड़ियों में छिपा दिया गया था। मृतक के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट चंदेरी थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन एक साल बाद पहाड़ी पर नर कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर हत्या का मामला दर्ज किया।

घटना का विवरण
चंदेरी थाना अंतर्गत ग्राम बमोर हुर्रा के निवासी भैया लाल लोधी ने 2 मई 2020 को अपने बेटे ब्रगभान सिंह लोधी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक साल बाद गांव की पहाड़ी पर नर कंकाल मिला, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया और डीएनए मिलान के बाद उसकी पहचान ब्रगभान सिंह लोधी के रूप में हुई। फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पुष्टि हुई कि उसकी हत्या की गई थी।

साक्ष्यों के आधार पर खुलासा
मृतक के परिजन शुरू से ही उसकी पत्नी, प्रेमी और भाई पर संदेह जता रहे थे, लेकिन पुलिस को साक्ष्य न मिलने के कारण वे आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचते रहे। साइबर सेल और फॉरेंसिक रिपोर्ट से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी राजा परमार और भाई सियाराम उर्फ सीआईडी लोधी ने हत्या की बात कबूल कर ली। तीनों ने मिलकर ब्रगभान की हत्या की और उसकी लाश को झाड़ियों में छिपा दिया था।

पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका
इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र कंवर और एसडीओपी शैलेंद्र शर्मा के निर्देशन में हुआ। थाना प्रभारी मनीष जादौन और उनकी टीम ने साइबर सेल और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस मामले में चंदेरी पुलिस और साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

प्रेमी और भाई के साथ मिलकर की थी पति हत्या, 4 साल बाद हत्याकांड का हुआ खुलासा | Khabar Digital | Khabar Digital