12 साल से सेवा कर रहीं विधवा महिलाओं को हटाने पर सवाल, जनसुनवाई में गूंजी आवाज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

12 साल से सेवा कर रहीं विधवा महिलाओं को हटाने पर सवाल, जनसुनवाई में गूंजी आवाज

चंदेरी/खबरडिजिटल/ एसडीएम कार्यालय चंदेरी में आयोजित जनसुनवाई में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नगरपालिका से जुड़े मामले ने विशेष ध्यान खींचा। नगरपालिका चंदेरी में करीब 12 वर्षों से दैनिक वेतन पर सेवाएं दे रहीं लक्ष्मीबाई अहिरवार, चन्द्रप्रभा पाराशर और देविका ठाकुर ने आवेदन देकर उन्हें पुनः काम पर रखे जाने की मांग की।

महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से नगरपालिका में विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद वर्तमान में उन्हें काम से हटा दिया गया है। इससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पक्षपात के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और तत्काल राहत की मांग की। महिलाओं का कहना है कि वे पूर्व में भी जनसुनवाई में आवेदन दे चुकी हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नगरपालिका प्रतिनिधि आकाश मिश्रा को उपस्थित महिलाओं की फेस आईडी बनाने के निर्देश दिए। इससे महिलाओं को शीघ्र काम मिलने की उम्मीद जगी है।

वहीं पत्रकार ब्रजकिशोर याग्निक ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे तत्काल लगाए जाने की मांग रखी। एसडीएम ने नगरपालिका अधिकारी, थाना प्रभारी तथा एसपी अशोकनगर को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई में प्राप्त 12 आवेदनों पर प्रशासन द्वारा कितनी तेजी से कार्रवाई की जाती है, यह अब देखने वाली बात होगी। खासकर वर्षों से काम कर रहीं महिलाओं की आजीविका और नगर की सुरक्षा से जुड़े इन मामलों में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

12 साल से सेवा कर रहीं विधवा महिलाओं को हटाने पर सवाल, जनसुनवाई में गूंजी आवाज | Khabar Digital | Khabar Digital