चंदेरी में अस्पताल को लेकर तीन खेमे आमने-सामने, जनता ने सांसद सिंधिया से लगाई गुहार, वर्तमान परिसर में ही बने अस्पताल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

चंदेरी में अस्पताल को लेकर तीन खेमे आमने-सामने, जनता ने सांसद सिंधिया से लगाई गुहार, वर्तमान परिसर में ही बने अस्पताल

भूमिका विश्वकर्मा/ चंदेरी/ खबर डिजिटल/ चंदेरी में 30 से 50 बिस्तर वाले उन्नयन अस्पताल के निर्माण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अस्पताल निर्माण के लिए तीन अलग-अलग खेमे अलग-अलग स्थानों पर निर्माण की पैरवी कर रहे हैं, जिससे आम जनता में असमंजस और नाराजगी का माहौल है।

तीन खेमों की अलग-अलग मांग

पहला खेमा खसरा नंबर 10, तमरपुरा क्षेत्र में अस्पताल निर्माण की वकालत कर रहा है। दूसरा खेमा मेघासन मैया के पास वन भूमि में अस्पताल बनाने की कोशिश में जुटा है। वहीं तीसरा खेमा, जो आम जनता की भावना का प्रतिनिधित्व करता है, वर्तमान अस्पताल परिसर में ही उन्नयन अस्पताल के निर्माण की मांग कर रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/pm-shri-tourism-helicopter-service-from-chanderi/

जनता की दलील और सुविधा

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्तमान अस्पताल परिसर शहर के बीचों-बीच स्थित है, जहां महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों को आसानी से इलाज मिल सकता है। साथ ही आकस्मिक दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में शहर के भीतर अस्पताल होना अत्यंत आवश्यक है।

राजनीतिक दखल और आरोप

आरोप है कि सत्ताधारी दल के कुछ नेता और भू-माफिया किस्म के लोग अस्पताल को अन्य स्थानों पर शिफ्ट कराने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। यहां तक कि चंदेरी क्षेत्र से बाहर के विधायक भी दिल्ली तक पैरवी कर रहे हैं।

अब निगाहें सांसद सिंधिया पर

आम जनता ने क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से हस्तक्षेप कर जनता की मांग के अनुरूप निर्णय लेने की अपील की है।

पिछले चार वर्षों की कार्यवाही

3 जनवरी 2019 को अस्पताल उन्नयन का आदेश जारी हुआ था। 24 सितंबर 2021 को रोगी कल्याण समिति ने वर्तमान परिसर में निर्माण का निर्णय लिया। 2024 में बीएमओ के पत्रों में भी यही सुझाव दिया गया, लेकिन अमल नहीं हुआ। अब जनता चाहती है कि समय रहते निर्णय लेकर वर्तमान अस्पताल परिसर में ही निर्माण का रास्ता साफ किया जाए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/umaria-jarha-school-children-food-poisoning-case/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

चंदेरी में अस्पताल को लेकर तीन खेमे आमने-सामने, जनता ने सांसद सिंधिया से लगाई गुहार, वर्तमान परिसर में ही बने अस्पताल | Khabar Digital | Khabar Digital